हरियाणा की सियासत में मचा हड़कंप, मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव….।

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा

खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

अब मनोहर लाल खट्टर का क्या होगा

मनोहर लाल खट्टर को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी देगा। उन्होंने करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। खट्टर को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है और हाल के दिनों में पीएम मोदी कई बार खट्टर के काम की तारीफ कर चुके हैं।