शराब दुकान में कट्टे की नोंक पर डेढ़ लाख रुपये की लूट, आरोपी फरार, इस जगह की है घटना….।

कोरबा : जिले में चौकस पुलिसिंग के बावजूद दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर शराब दुकान में कट्टे की नोक पर लगभग 1 लाख की लूट कर ली गई। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक बीती रात गोपालपुर शराब दुकान को बंद कर कर्मचारी बिक्री रकम की गिनती कर रहे थे। इसी बीच कुछ नकाबपोश युवकों ने हाथ मे कट्टा लेकर दरवाजा खुलवाया और लगभग 1 लाख रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद दर्री पुलिस जांच में जुट गई है।

नकाबपोश तीन लुटेरों ने मिलकर गोपालपुर स्थित शराब दुकान में धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपयों के साथ ही कुछ महंगी शराब लूट कर फरार हो गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जिसमें साफ-साफ दिख रहा है,कि किस तरह लुटेरे कट्टे की नोंक पर शराब दुकान के भीतर घुसे और वारदात को अंजाम दिए। तीनों आरोपित का अभी पता नहीं चल सका है। आरोपित बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लिए ,फिर इस घटना को अंजाम दिए। पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

लूट की नीयत से आए थे तीनों लुटेरे, लुटेरों ने पहले योजना बनाई और चौकीदार को उठाया चौकीदार को उठा शराब लेने आने का बहाना बनाया शराब चाहिए चौकीदार आया झासे में फिर वारदात को दिया अंजाम लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपयों सहित कुछ महंगी शराब लूट ले गह।