“रोटी कपड़ा और दवा दान” सेवा के अंतर्गत संस्था बढ़ते कदम ने गरीबों को बांटा भोजन।

रायपुर : “रोटी कपड़ा और दवा दान” सेवा बढ़ते कदम द्वारा संचालित है, जिसके अंतर्गत किसी भी धार्मिक प्रोग्राम,शादी पार्टी एवं अन्य किसी भी प्रयोजनों से बचे हुवे भोजन को संस्था के सेवादारों द्वारा भूखे जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें खिलाकर उनकी भूख को शांत करने का प्रयास किया जाता है। इसी तरह घरों में बदलते फैशन में जो कपड़े उपयोगी नहीं रह जाते,उन्हें संग्रहित करके व उपयोग के लायक बनाकर जरूरतमंद बस्तियों में वितरित कर दिया जाता है। योजना के प्रभारी बंटी जुमनानी एवं यथार्थ गुरुबक्षाणी व प्रवक्ता सुंदर बजाज नें बताया कि परिवार में बीमार व्यक्ति की महंगी दवाएँ अक्सर बची रह जाती हैं, जो दुबारा उपयोगी नहीं रहतीं, उनको भी संग्रहित करके धर्मार्थ दवाखानों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती हैं।

संस्था अध्यक्ष अशोक गुरुबक्षाणी एवं मीडिया प्रभारी राजू झामनानी व किशोर पंजवानी द्वारा बताया गया कि किसी भी समारोहों से अक्सर देर रात में बचा हुआ खाना मिलता है, जिसे मुख्य रूप से रेल्वे स्टेशन एवं मेकाहारा अस्पताल के बाहर ऐसे जरूरतमंदों को भोजन खिलाया जाता है,जो बाहर गांव से अपने बीमार परिजनों के साथ आये होते हैं,और अक्सर भूखे ही सो जाया करते हैं। योजना के सेवादारी दिलीप पिंजानी नें भूख को करीब से महसूस किया और बताया कि जब रात को 2 बजे भी आवाज लगाते हैं,उठो प्रभुजनों बढ़िया स्वादिष्ट खाना आया है,तो देखते ही देखते खाने वालों की लाइन लग जाती है। करवटें बदल बदल कर सोने वाले कच्ची नींद से उठकर वही खाना खा सकते हैं,जिसके पेट मे भूख होगी। संस्था द्वारा सभी समाजजनों से अपील की जाती है कि संस्था द्वारा चलाई जा रही योजना “रोटी कपड़ा और दवा दान” के माध्यम से आप भी जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw