कवर्धा : अवैध संबंधों के लेकर रिश्ते लगातार शर्मसार हो रहे है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही भाभी से अवैध प्रेम संबंध के चलते अपने ही बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। जहाँ भाभी को माँ का दर्जा दिया जाता है और बड़े भाई को बाप का, वहीँ इस घटना ने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। इस घटना की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि, आरोपी का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। जिसकी भनक उसके बड़े भाई को लग गई थी, जिसके बाद उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कुकदूर थाना इलाके के अंतर्गत बांगर गांव में 7 मार्च की रात को बिरसु राम सैयम की हत्या उसके ही छोटे भाई ने कर दी थी। बताया जाता है कि मृतक करीब 1 महीने बाद अपने गांव लौटा था।पता चला है कि वह काफी नशे में था और घर आकर सो गया था। नशे का फायदा उठाते हुए 21 साल के उसके छोटे भाई भीम सैयम ने मालिश करने के बहाने उसका गला दबा दिया। हत्या करने के बाद आरोपी भीम हत्या करने के बाद सुबह करीबी लोगों के साथ भाई का अंतिम संस्कार करने कब्रिस्तान भी पहुंच गया। मामला संदिग्ध लगने के बावजूद कोई कुछ पूछ नहीं पाया।
लोगों ने दी पुलिस को जानकारी :
जानकारी के अनुसार आरोपी जब शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने लगा तो किसी रिश्तेदार ने उससे भाई के मौत की वजह पूछी। इसी बीच आरोपी ने घबराते हुए कहा कि, ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है। जिस पर गांव वालों को शक हुआ जिसके बाद आरोपी लाश को वापस लेकर घर आ गया। इसी बीच लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बिरसु राम की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। जिसके बाद शक उसके छोटे भाई पर गया।
भाभी के साथ था प्रेम संबंध :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
तहकीकात में पुलिस ने जब इस घटना को लेकर गांव वालों से पूछताछ की तो पता चला कि बिरसु की पत्नी हेमबती सैयम का उसके छोटे देवर भीम सैयम के साथ अवैध संबंध थे। मृतक को देवर-भाभी के अवैध संबंधों की खबर भी लग गई थी। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले बहुत विवाद हुआ था। विवाद के बाद समाज और परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन बाद मृतक बिरसु बोर गाड़ी में काम करने मध्यप्रदेश चला गया और करीब 1 महीने तक घर से बाहर रहा। इस दौरान देवर-भाभी और भी नजदीक आ गए। इसके बाद जब बिरसु वापस लौटा तो छोटे भाई ने मौका पाकर जान ले ली।
10 साल पहले हुई थी शादी :
पुलिस ने बताया कि, बिरसु राम सैयम की 10 साल पहले हेमबती सैयम के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। वह अक्सर बाहर रहता था जबकि पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती थी। आरोपी देवर भीम सैयम भी गांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है। भाई के घर उसका आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान 3 साल पहले देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। इसके बाद जब बड़ा भाई आड़े आया तो छोटे भाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। और अंततः उसने घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



