रायपुर : फरवरी और मार्च के बाद से मौसम में तापमान बढ़ने लगता है, वहीँ अचानक मौसम में भी कई बार बदलाव हो जाता है। मार्च महीने का पहला पखवाड़ा अब समाप्त होने वाला है और प्रदेश भर में गर्मी भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा यहाँ का तापमान सबसे ज्यादा था और एआरजी डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। लोगों के यहाँ अब कूलर शुरू होने लगे है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अब और बढ़ने वाली है तथा अगले पांच दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीँ मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और दोपहर की चिलचिलाती धूप के चलते तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और उमस भी बढ़ने लगी है। दिन के साथ ही अब रात में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार 16 मार्च से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 16 से 18 मार्च तक प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बारिश होने के बाद भी तापमान में कमी होने की की सम्भावना नहीं है।



