दुर्ग/भिलाई : एक युवती सुबह – सुबह शिवनाथ नदी के किनारे आई और अचानक से उसने नदी में छलांग लगा दी, यह नजारा देख वहां मछली पकड़ रहे मछुआरे सकते में आ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी के पुराने पुल से नदी में छलांग लगाकर मंगलवार की सुबह एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों की जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय मछुआरों की सहायता से उसे सुरक्षित बचा लिया। पुलगांव पुलिस ने बताया कि युवती केलाबाड़ी दुर्ग की रहने वाली थी। उसने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, अभी तक इसका कोई कारण सामने नहीं आ सका है।
पुलिस के मुताबिक दुर्ग निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने मंगलवार दोपहर शिवनाथ नदी में छलांग दी। इस दौरान मौके पर मौजूद मछुआरा बंशी और शंभू निषाद की उस पर नजर पड़ी। दोनों मछुआरों ने नदी में छलांग लगाई और युवती को बाहर निकाला। यह घटना मंगलवार को दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना युवती के परिजनों को दी। परिजन युवती को समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गए। युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया था पुलिस इसकी जांच कर रही है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



