रायपुर : विधानसभा क्षेत्र में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या का के राज का खुलासा हो गया है। महिला की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर रील्स से हुई थी। हत्या के दिन बॉयफ्रेंड डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचा था। जिससे उसे कोई पहचान न सके। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जय सिंह उर्फ़ राहुल को UP से गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। रायपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का गुरुवार को खुलासा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी की पत्नी जाली सिंह की उसके ही घर में कैंची मारकर हत्या करने की योजना आरोपी जय सिंह ने पहले से ही बना ली थी। दरअसल जाली से अवैध संबंध बनने के बाद पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता जय नहीं चाहता था कि वह अपनी पत्नी, बच्चों को छोड़कर जाली से शादी करे। वहीं जाली पति से अलग रह रही थी, जिसके कारण वह लगातार जय पर शादी करने का लगातार दवाब बनाती आ रही थी। लेकिन जय शादी नहीं करना चाहता था।
दूसरी तरफ जाली धमकी भरे लहजे में बोलती थी कि शादी नहीं करोंगे तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी। इससे परेशान जय को एक ही रास्ता सूझा, हमेशा-हमेशा के लिए जाली को ही रास्ते से ही क्यों न हटा दूं। इसके लिए जय ने अपराधिक पृष्ठभूमि की कई वेबसीरीज देखी। हत्या की वारदात को बड़ी सफाई से अंजाम देने और पुलिस को आसानी में धोखा देकर बच निकलने उसने बेवसीरीज से ही सीखा कि वारदात से पहले और बाद में मोबाईल का बिलकुल इस्तेमाल नहीं करना है और न ही मृतिका के मोबाईल से उसके कोई संपर्क, संबंध का पता चल सके। लेकिन वह पकड़ में आ गया।
महिला के हत्यारे तक ऐसे पहुंची पुलिस :
घटना को अंजाम देने के बाद वह जाली का मोबाइल भी साथ ले गया, लेकिन हड़बड़ी में वह मोबाईल रास्ते में ही गिर गया। यह मोबाईल एक राहगीर को मिला। पुलिस की साईबर यूनिट लोकेशन ट्रेस कर मोबाईल तक पहुंची। इसके बाद मोबाईल का डाटा निकालने पर प्रेम-प्रेमी और धोखे की पूरी कहानी सामने आ गई।
आरोपी द्वारा पुलिस को कई दिनों तक छकाने के बाद आखिरकार गिरफ्त में आए जय सिंह उर्फ राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई के कोनगांव कल्याण में नौकरी करता है। चार साल से उसका संपर्क मृतिका जाली सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये हुआ था। दोनों मोबाईल पर घंटों बातचीत करते थे और रिल्स भी बनाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध बन गए थे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
जय सिंह नवंबर 2023 से लगातार मुंबई से फ्लाइट या ट्रेन से रायपुर आकर एक-दो दिन आमासिवनी स्थित पुलिस हाउसिंग बोर्ड कालोनी सरदार वल्लभ भाई पटेल परिसर में आकर जाली के घर पर ही रूकता था। फिर वापस लौट जाता था। पति से अलग रहने के कारण जाली हमेशा जय पर विवाह करके साथ रहने को कहती थी लेकिन जय तत्काल शादी नहीं करने की बात कहकर टालमटोल करता था। इससे जय परेशान रहने लगा।
पहचान छिपाने पहनी टोपी, चेहरे पर बांधा लगाया मास्क :
जय ने बताया कि घर में भी मृतिका को लेकर अक्सर वाद-विवाद होता था। पांच मार्च को वह जाली को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाकर मुंबई से नियमित विमान से यहां पहुंचा और ई-रिक्शा से जाली के घर बकायदा टोपी पहनकर, चेहरे पर स्कार्फ और मास्क लगाकर गया, ताकि कालोनी में कोई भी उसे पहचान न सके।
सबसे पहले उसने पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग बंद कर दी। घर में दाखिल होते ही मृतिका जाली ने फिर से विवाह करने की जिद पकड़ ली, जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि जाली को जय ने धक्का देकर गिरा दिया। इससे उसके सिर में चोट लगीं। इसी बीच मौका पाकर जय ने साथ लाए कैंची से जाली के गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिर मृतिका का मोबाईल लेकर आसपास किसी को बिना भनक लगे मकान के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर निकल गया ताकि आवाज होने पर भी कोई जाली की मदद ना कर सके।
फ्लाईट छूटने पर बिना टिकट ट्रेन से भागा :
हत्या की पूरी योजना बनाकर मुंबई से रायपुर पहुंचे जय सिंह ने आने-जाने का फ्लाईट का टिकट भी बुक कराया था। घटना के बाद वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तब तक फ्लाईट उड़ान भर चुकी थी। पकड़े जाने के डर से वह सीधे ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन पहुंचा फिर पुरी एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन से बिना टिकट भुसावल गया। वहां से कमायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर इलाहाबाद पहुंचा फिर भदोही स्थित अपने गांव में जाकर छिप गया। उसने अपना मोबाईल भी बंद कर रखा था।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जाली के पति शिवपाल सिंह, कालोनी में ही रहने वाली ननद कल्पना सिंह समेत कई लोगों से पूछताछ में संदेही के आने-जाने की जानकारी मिली। घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर संदेही का फूटेज सामने आया। पुलिस की साईबर विंग ने जब जाली सिंह के फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म की जांच की तो जय सिंह पर शक की सुई जाकर टिक गई।
फुटेज मिलते ही मुंबई, उप्र में पुलिस ने डाला डेरा, फिर दबोचा :
पुलिस कालोनी समेत माना एयरपोर्ट, घाटकोपर, मुंबई मेट्रो में जय का सीसीटीवी फूटेज मिलने पर उसके कदकाठी, हुलिए का मिलान होते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, विधानसभा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम मुंबई और उत्तर प्रदेश रवाना हुई। दोनों स्थानों पर पुलिस ने कैंप कर जय सिंह को तलाशना शुरू किया। बुधवार देर शाम को उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के ग्राम पाली थाना सूरयामा स्थित घर में जय सिंह के छिपे होने की पुख्ता खबर मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कैंची, दो मोबाईल जब्त कर लिया गया। इस तरह से जय सिंह पकड़ में आया।



