इंतजार खत्म, कल 3 बजे लोकसभा के साथ इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की होगी घोषणा….।

लोकसभा चुनाव 2024: आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

कयास लगाए जा रहे हैं कि 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। चुनाव आयोग शनिवार को चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। तिथियों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लगू हो जाएगी। बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल भी जून में ही खत्म हो रहा है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

लोकसभा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होगा। चुनाव आयोग कल इन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का भी ऐलान कर देगा। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में कराए गए थे। इस बार भी छह से सात चरणों में कराए जाने की उम्मीद है। 2019 लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुआ था जबकि 19 मई को खत्म हुआ।