हैरत में डालने वाली मर्डर मिस्ट्री से फैली सनसनी, पिता पॉलीथिन में, बेटा फ्रिज में, और बेटी….?

जबलपुर (म. प्र.) : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में पिता और बेटे की लाशें फ्रिज और अलमारी से बरामद हुई हैं। घटना शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी में बने रेलवे क्वार्टर की है। शुरुआती जांच में एक मुकुल नाम के आरोपी का नाम सामने आया है जो कि बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिलेनियम कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां से दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया। कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। जहां मृतक पिता का शव सोफे पर तो वहीं बेटे का शव फ्रिज के अंदर से बरामद हुआ है। वहीं, घर से 14 साल की नाबालिग बेटी भी लापता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

दरअसल, मृतक अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय एसपी के पद पर पदस्थ थे। राजकुमार दो बच्चों जिनमें एक बेटी काव्या (14 साल) और 8 साल के बेटे तनिष्क के साथ रहते थे। उनकी पत्नी की मौत मई 2023 में हो गई थी। वह काफी लंबे समय से बीमार थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

पड़ोसी के खिलाफ की थी शिकायत :

मृतक रेलवे अधिकारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल सितंबर में राजकुमार की नाबालिग बेटी की तरफ से पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 का मुकदमा दर्ज कर मुकुल को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही मुकुल बेल पर जेल से छूटकर आया था और आज घटना के बाद से वह भी गायब है। पुलिस का संदेह उसी पर जा रहा है।

भाई के मोबाईल में आया वाइस मैसेज :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुबह के समय मृतक राजकुमार विश्वकर्मा के इटारसी में रहने वाले भाई की बेटी के फोन पर एक वॉइस मैसेज आया, जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा की 14 साल की बेटी आर्या ने बताया था कि मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार दिया गया है। मृतक के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस में दी। सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची तो वहां घर लॉक था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो रेलवेकर्मी का शव सोफे पर वहीं बेटे का शव फ्रिज में मिला है। वहीं, उनकी बेटी लापता है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने पिता और बेटे की हत्या करने के बाद बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया है। वास्तविकता तो उनके मिलने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस आरोपी को खोजने में लगी हुई है।