आचार संहिता लागू छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा मतदान, जानिए कब होगी वोटिंग?

रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है, अब चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई है। लोकसभा चुनाव के चुनाव इस बार 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे चुनाव :

छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की ओर जारी तारीखों के अनुसार 19 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ में केवल एक सीट यानि बस्‍तर में मतदान होंगे। 26 अप्रैल को तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर मतदान होंगे। वहीं 7 मई को सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर में मतदान होंगे। अब इसके बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लग जायेंगे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 :

पहला चरण : लोकसभा सीट- बस्तर, मतदान- 19 अप्रैल

दूसरा चरण : लोकसभा सीट- कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, मतदान- 26 अप्रैल

तीसरा चरण : लोकसभा सीट : रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा, मतदान – 7 मई

चुनाव आयोग ने आज दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 सीटों के लिए मतदान होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। अब इसको लेकर सभी प्रत्याशी और पार्टियाँ अपने चुनावी प्रचार में लग जायेंगी।

2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे। वहीं छत्‍तीसगढ़ में भी पिछले वर्ष की तरह 2024 में तीन चरणों में चुनाव होंगे। इस दौरान पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होंगे। 2019 में छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

छत्‍तीसगढ़ के चार चुनावों का पूरा समीकरण :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हुए चार लोकसभा चुनावों में तीन चुनावों का परिणाम 10-1 जबकि 2019 में 9-2 का रहा है। शुरुआती तीन चुनावों में 10 सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस जीती है। हालांकि कांग्रेस की जीत वाली सीट हर बार बदलती जा रही है। कांग्रेस लोकसभा चुनावों को लगातार कमजोर रही है।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने बस्‍तर के साथ कोरबा सीट पर भी जीत दर्ज की। हालांकि भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर राज्य की किसी भी सीट से दूसरे किसी भी दल का प्रत्याशी अब तक नहीं जीत पाया है। इस बार भाजपा लक्ष्य पूरी 11 सीटें जीतने का है।