सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को नतीजे; चुनाव आयोग ने किया ऐलान।

लोकसभा चुनाव 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा… इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

 मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अरुण गोयल के निर्वाचन आयुक्त पद से अचानक इस्तीफा देने के कारण से जुड़े सवालों का सीधा जवाब देने से बचते हुए शनिवार को कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। कुमार ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर असहमति को प्रोत्साहित किया जाता है।

लोकसभा चुनाव 2024 : इसलिए अरुण गोयल ने दिया था इस्तीफा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अरुण गोयल के निर्वाचन आयुक्त पद से अचानक इस्तीफा देने के कारण से जुड़े सवालों का सीधा जवाब देने से बचते हुए शनिवार को कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। कुमार ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर असहमति को प्रोत्साहित किया जाता है।

लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा के तुरंत बाद J&K में विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ संभव नहीं हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024 : यहां पर विधानसभा चुनाव भी

इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

लोकसभा चुनाव 2024 : ऐसा है वोटिंग का कार्यक्रम

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला चरण 19 अप्रैल को होगी और इसमें 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 07 मई को 94 सीटों पर मतदान होगा। चौथा चरण 13 मई को होगा, जिसमें 96 सीटों पर वोटिंग होगा। पांचवें चरण में 20 मई को 49, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों और सातवें चरण में  01 जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में चुनाव :

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 : 19 अप्रैल को पहला चरण, 4 जून को नतीजे :

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। मतगणना चार जून को होगी।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

लोकसभा चुनाव 2024 : सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

 लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होगा। चुनाव आयोग ने इसका ऐलान कर दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 : चार राज्यों में विधानसभा चुनाव :

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में होंगे

लोकसभा चुनाव 2024 : सबसे पहले बाई इलेक्शंस :

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सबसे पहले बाई इलेक्शंस की तारीख का ऐलान किया। वहां पर होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 : वोटर्स से भी की अपील :

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस दौरान वोटर्स से भी अपील की। साथ ही चुनाव में लगे कर्मचारियों से कहाकि अच्छे से चुनाव संपन्न कराएं। 

लोकसभा चुनाव 2024 : जाति-धर्म पर न हो प्रचार :

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है चुनाव प्रचार के दौरान जाति-धर्म आधारित अपील न की जाए। इसके अलावा बच्चों का इस्तेमाल भी प्रचार में नहीं किया जाए सकेगा। प्रचार में निजी हमले न करें।

लोकसभा चुनाव 2024 : रहीम का दोहा भी सुनाया :

सीईसी ने इस दौरान पॉलिटिकल पार्टियों के लिए रहीम का दोहा भी सुनाया, ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, जोड़े ते फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए’। उन्होंने कहा कि प्यार-मोहब्बत से चुनाव प्रचार करें।

लोकसभा चुनाव 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई शायरी :

 फेक न्यूज और गलत जानकारियों के बारे में लोगों को अवेयर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायरी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि ‘झूठ के बाजार में रौनक तो बहुत है।’ इसलिए कोई भी गलत जानकारी शेयर करने से पहले चेक कर लें।

लोकसभा चुनाव 2024: आएगी नई वेबसाइट :

 मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग जल्द ही एक नई वेबसाइट लांच करने जा रहे हैं। इसमें मिथ बनाम रिएलिटी के बारे में बताया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि मिथ क्या है और उसकी सच्चाई क्या है।

लोकसभा चुनाव 2024 : गलत सूचना पर भी ऐक्शन :

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि मिसइंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज फैलानों वालों पर ऐक्शन होगा। आईटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी। सभी जिलों में लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 : गलत सूचना पर भी ऐक्शन :

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि मिसइंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज फैलानों वालों पर ऐक्शन होगा। आईटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी। सभी जिलों में लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 : संदिग्ध ट्रांजैक्शन रहेगी नजर :

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि सभी तरह के संदिग्ध ट्रांजैक्शंस पर नजर रखी जाएगी। साड़ी, कुकर आदि बांटने वालों पर नजर रहेगी। धनबल के दुरुपयोग को लेकर सख्ती बरती जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 : वॉलंटियर और कांट्रैक्चुल स्टाफ का इस्तेमाल नहीं :

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि चुनाव के दौरान राज्यों तैनात वॉलंटियर और कांट्रैक्चुअल स्टाफ को काम में नहीं लिया जाएगा।

Sat, 16 Mar 2024 03:27 PM

लोकसभा चुनाव 2024 : मसल पॉवर पर लगाएंगे लगाम

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि मसल पावर पर कंट्रोल करेंगे। हिंसा का चुनाव में कोई स्थान नहीं होगा। हर जिले में कंट्रोल रूम, जिसमें पांच फीड्स होंगे। यहां पर एक सीनियर अधिकारी होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 : पैसे बांटने पर सख्त ऐक्शन :

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि अगर कहीं पैसे बांटने का केस है तो फोटो खींचकर हमें भेजें। हम आपकी लोकेशन ट्रैस करके ऐक्शन सुनिश्चित करेंगे।