प्रधानमंत्री ई-बस योजना : छत्तीसगढ़ के शहरों में चलेंगी ई-बसें, जानें इन शहरों को इतनी बसें मिलीं, सीएम बोले… 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भी परिवहन सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 4 बड़े शहरों में प्रधानमंत्री ई-बस योजना योजना के तहत 240 ई- बसों को मंजूरी मिली है। आप भी जानें प्रदेश के किस शहर को इस योजना में शामिल कर ई-बस की सौगात दी गई है।  छत्तीसगढ़ के भी शहरों में अब ई-बसें दौड़ेंगी। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार शहरों के लिए 240 बस को मंजूरी मिली है. सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे राज्य में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से शहरी परिवहन में क्रांति आएगी।

इन शहरों को इतनी बसें मिलीं :

छत्तीसगढ़ में भी परिवहन सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 4 बड़े शहरों में प्रधानमंत्री ई-बस योजना योजना के तहत 240 ई- बसों को मंजूरी मिली है।अधिकारियों ने बताया कि शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना शुरू की गई है। जिसके तहत राज्यों को शहरों की जनसंख्या के आधार पर बस की संख्या निर्धारित की गई है. राजधानी रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 और कोरबा के लिए 40 ई-बस मंजूर हुई हैं।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

CM ने अफसरों को दी बधाई :

सीएम साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है और भविष्य में अन्य शहरों को भी इस योजना में शामिल करने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया है। अफसरों ने बताया कि केंद्र सरकार की मंशा है कि यह योजना शहरों में मेट्रो के विकल्प या उसके सहयोगी साधन के रूप में विकसित हो जिससे लोगों को किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा मिले। बता दें कि ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी।