रायपुर : पेट्रोल पम्प पर थोड़ी सी लापरवाही कभी-भी भरी पड़ सकती है, मोबाईल पर बात करना हो या कुछ जलाना , हर छोटी सी बात को लेकर मनाही होती है। खबर के अनुसार राजधानी के पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल डलवाते समय पेट्रोल सप्लाई का पाईप अचानक से फट गया, जिससे पाईप से पेट्रोल तेजी से लीक होने लगा। इसी दौरान पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवा रहा युवक भी पेट्रोल से भीग गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले के बाद गनीमत रही कि कोई घटना नहीं घटी, वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीँ पेट्रोल पंप पर चारों तरफ पेट्रोल फैल गया। वहीं पंप पर पाईप फटने से पेट्रोल डलवाने आए लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं पेट्रोल से भीगे शख्स ने पंप की इस लापरवाही का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित एम/एस पाली फ्यूल्स का बताया जा रहा है। जहाँ यह घटना हुई, घटना के बाद पम्पकर्मी भी सकते में आ गये। आस- पास खड़े पेट्रोल भरवाने वाले अन्य लोग भी वहां से दूर हटने लगे। इसी बीच बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



