राजधानी में मौसम का बदलाव, धुआंधार बारिश के साथ आज इन क्षेत्रों में अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना….।

रायपुर : कल शाम को राजधानी में अंधड़ चली और चारों धूल का वातावरण निर्मित हो गया। वहीँ द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। आसमान पर छाए बादलों ने तेज धूप से राहत दिलाई है। रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के बीच निकली हुई धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम बदला रहेगा और बारिश की गतिविधि मध्य हिस्से को प्रभावित करेगी। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की सम्भावना है।

इससे पहले शनिवार को दिन में आसमान में छाए हल्‍के बादलों से सूरज अपनी गर्मी नहीं दिखा सका और लोगों ने राहत महसूस की। शाम के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ और शहर में काफी देर तक हवा की गति तेज रही, जिसके असर से मौसम में थोड़ी ठंडकता आ गई है। मौसम में अभी नमी बनी हुई है।

बदले मौसम से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज :

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। जबकि बिलासपुर में क्रमश: 35.6 व 22.0 और दुर्ग में 35.2 व 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज मौसम विभाग ने रविवार को दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिला में तेज अंधड़ चलने व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल के गरजने की संभावना है। हवायें सामान्य रहने की सम्भावना है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट, धुआंधार बारिश की संभावना :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मौसम विभाग ने पेंड्रारोड, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसी तरह राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद जिले में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ वर्षा, अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालाँकि बारिश की सम्भावना जताई गई है, लेकिन मौसम में उतना बारिश का दबाव नहीं बताया गया है।