मौदहापारा में कार टकराने को लेकर दो गुटों में चले हथियार, लोगों ने घेरा थाना।

रायपुर : राजधानी के मौदहापारा में दो कारों में भिड़ंत हो गई जहाँ दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये, जानकारी के अनुसार मौदहापारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार टकराने से विवाद हो गया। कार टकरा के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ चाकू से हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना बड़ी मस्जिद के सामने हुई है। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को घटना स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर चार आरोपियों की पहचान की गई है। विवाद के बाद क्षेत्र में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। संदेह के अनुसार फरार चारों आरोपी आस-पास के बताये गये है, मामले के बाद पुलिस बल तैनात था। आरोपियों को पुलिस खोज रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि रक्सेल अपने भाई अभय के साथ कार से गंज से जय स्तंभ की ओर जा रहा था। दुर्गा कॉलेज के पास उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। कार टकराने के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों कार में सवार लोग कुछ दूर चले गए।

इसके बाद दूसरे कार वाले युवक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर रवि की गाड़ी रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ने रवि के संवेदनशील अंग सहित अन्य जगहों पर हमला कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है, आरोपियों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, आरोपी आस-पास के रहवासी बताये जा रहे है। गाली-गलौज से आहत मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। समाज के लोगों ने गाली-गलौज से धार्मिक भावना आहत होने का आरोप लगाया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw