रायपुर : सोने के आभूषण बड़े ही कीमती होते है, और चोरों की नजर कम मेहनत में इन्हें पाने का प्रयास भी करते है, जिसके कारण कई बार महिलायें चैन स्नैचिंग की शिकार भी हो जाती है। वहीँ अक्सर महिलाएं अपने गहनों को घर के लॉकर में रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद आए दिन चोर घरों में घुसकर चोरी कर ले जाते हैं। इसलिए राजधानी रायपुर में रहने वाले बैंक कर्मचारी की पत्नी ने चोरी के डर से ज्यादा सावधानी बरतते हुये, जेवरों को वाशिंग मशीन में छिपा दिया था। ताकी किसी को ये न लगे की इसमें भी गहने हो सकते हैं। इतना कुछ करने के बाद भी चोर इतना चालाक था कि उसने बैंक कर्मचारी की पत्नी के वाशिंग मशीन में छिपाए गहने पार कर लिए। यह चोरी का पूरा मामला टिकरापारा का है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित सत्यनारायण पांडेय बैंक ऑफ बड़ौदा में कलेक्शन का काम करता है। शनिवार रात को 1 बजे वो घर में सोया हुआ था। उसी दिन रात 3 बजे कुछ आवाज सुनाई दी। उसे घर में किसी के होने का शक हुआ था। जब उसने उठकर देखा तो बिस्तर से उसका फोन गायब हो गया था। इसके बाद उसने देखा कि, कमरे का ताला खुला हुआ था। पत्नी ने कमरे के अंदर एक बंद पड़े वाशिंग मशीन में गहने छिपाए थे। उसे भी चोर ले उड़े। जिसके बाद उनके होश फाख्ता हो गये और रात की नींद ख़राब हो गई।
सामान की कीमत 50 हजार के करीब :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
वहीँ चोर ने पर्स में रखे 2 जोड़ी सोने के झुमके, 1 जोड़ी सोने का हार, 1 मंगलसूत्र और मोबाईल फोन की भी चोरी की है। इन सभी की कीमत 50 हजार के लगभग बताई गई है। हालांकि शिकायत लिखाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, चोर ने किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की है। वो दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था। घर का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था। चोर ने एंट्री कर सीधे वाशिंग मशीन की तलाश की गहने चुरा लिए, किसी करीबी के होने की आशंका जताई जा रही है। जिसने महिला को अपने गहने वाशिंग मशीन में छुपाते हुये देख लिया होगा।



