रायपुर : GST विभाग लगातार छापेमार कार्यवाही कर रहा है। वहीँ इस बार रायपुर रेलवे स्टेशन में भी जीएसटी विभाग ने छापा मारा है। दरअसल, टीम ने सन शाईन कैटरर्स और टू व्हीलर पार्किंग में छापा मारा है। फिलहाल दोनों ही जगहों पर अधिकारी जांच कर रहे हैं। सूचना मिली है कि, सन शाईन कैटरर्स के करीबी के दुर्ग स्थित ठिकाने में भी GST का छापा पड़ा है। यहाँ लगातार छानबीन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में संचालित सन शाईन कैटरर्स के स्टॉल के लाइसेंस फीस नगद रूप से जमा किए जाने का मामला सामने आया था। इस फर्म का जीएसटी नंबर, जो छत्तीसगढ़ में लिया गया था वह 2017 से बंद पड़ा है।
वहीँ इस मामले में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है। इस फर्म के अलावा इनके परिवार की अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के साथ-साथ पूरे देश में मौजूद है। लेकिन रेलवे में इनका तगड़ा जुगाड़ है इस वजह से इनकी छत्र-छाया में पूरा रेलवे विभाग फल-फूल रहा है। यही कारण है कि, अब तक इसकी जांच नहीं हो रही है। जानकारी मिली है कि, पहले भी जीएसटी की ओर से नोटिस भी जारी की गई थी। लेकिन उसमें कोई भी जवाब सामने नहीं आया है। अभी आगे जानकारी कार्यवाही के बाद ही सामने आने की सम्भावना है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



