रायपुर : पंडरी सिटी सेंटर माल में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। लगभग ढेड़ साल का मासूम बच्चा मॉल के तीसरे माले से पिता की गोद से छिटकर नीचे जा गिरा। बच्चे के गिरते ही आनन-फानन में परिजन अपने निजी वाहन से अस्पताल ले गए, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। बता दें कि बच्चे का पिता तीन फ्लोर चढ़ने के बाद तीसरे फ्लोर के एस्रकेलेटर से चौथे फ्लोर में चढ़ रहा था, तभी दूसरे बच्चे को पकड़ने के चक्कर में मासूम हाथ से फिसल गया। माल के गार्ड और दुकानदारों ने बताया कि बच्चे के गिरते ही दौड़कर कुछ लोगाें ने उठाया और तत्काल परिजन हास्पिटल लेकर गए।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बदहवास बच्चे की मां बेहोश हो गई। देवेंद्रनगर पुलिस की टीम माल पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद माल के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे राजन कुमार डेढ़ साल के राजवीर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माल आए थे। तीसरी मंजिल में खरीददारी करने के बाद वह एस्केलेटर से चौथी मंजिल में जा रहे थे। उनके एक परिजन की गोद में राजवीर था। इस दौरान उनके साथ आया सात साल का बच्चा भी एस्केलेटर में चढ़ने लगा। उसे संभालने के प्रयास में बच्चा राजवीर गोद से सीधे 40 फीट नीचे गिर गया, जिसको लेकर सभी सकते में आ गये।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बच्चे के गिरने के बाद वहां मौजूद दुकानदार व खरीददारी करने आए लोग इस घटना से हैरान रह गए। सभी बच्चे की कुशलता की कामना करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद जब बच्चे की मौत की सूचना मिली तो व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और मॉल खाली हो गया। घटना का वीडियो जैसे सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ तो सभी की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, वीडियो देखने के बाद कुछ लोग मॉल में मौजूद अपने बच्चों को खोजने लगे। धीरे-धीरे लोग मॉल से घर चले गये, इस घटना से परिजन गमगीन है।



