बदायूं : साजिद ने कहा आज मैंने अपना काम कर लिया, विनोद ने कहा हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी, पता नहीं उसने ऐसा क्यूँ किया? जानें इस भयानक हत्याकांड की पूरी कहानी….।

बदायूं (उ.प्र.) : साजिद नाम के शख्स पर पड़ोसी विनोद के घर में जाकर उसके दो बच्चों आयुष और आहान की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी है। आरोपी साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं, इस हमले में परिवार का तीसरा बच्चा पीयूष भी घायल हो गया है। अब पीयूष ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। वहीं जावेद की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जावेद-साजिद के पिता बाबू और चाचा कयामुद्दीन को हिरासत में ले लिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना घटी है। 

दो बच्चों की मौत ने पूरे देश को हैरान कर के रख दिया है। इस हत्याकांड के बाद से पूरे जिले के लोगों में आक्रोश का माहौल है जिस कारण पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों की हत्या का आरोपी साजिद भी एनकाउंटर में मारा गया है। कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर क्या मामला था कि शख्स ने मासूमों की खौफनाक तरीके से हत्या करने से पहले एक बार सोचा भी नहीं। आखिर घर में घुसकर आरोपी साजिद हत्या कैसे कर पाया?

इस तरह दिया हत्या को अंजाम :

यूपी पुलिस के अनुसार साजिद नाम का व्यक्ति जो पेशे से नाई है, ये 8 बजे के लगभग अपनी दुकान के सामने  विनोद नाम के शख्स के घर गया। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे और उनमें कोई पुराना आपसी विवाद भी चल रहा था। साजिद ने विनोद के घर जाकर पहले उनके घरवालों से चाय बनाने को कहा। इसके बाद उसने विनोद के तीन बच्चों आयुष, आहान और पीयूष पर छत पर जाकर धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में आयुष, आहान की मौत हो गई, पीयूष को हल्की चोट आई है जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उसके ऊपर हैवानियत इस कदर सवार थी की हत्या के बाद साजिद के न केवल हाथ खून से सने थे बल्कि उसके मुँह पर भी खून लगा हुआ था जैसे उसने गला रेत उसे पिया हो।

किस मकसद से घर में घुसा था साजिद? :

पीड़ित परिवार का कहना है साजिद उनके घर के अंदर आया और 5000 रुपए मांगे कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और अस्पताल में है। इसके बाद बच्चों की मां संगीता ने अपने पति विनोद को कॉल किया तो उन्होंने कहा – पड़ोसी है दे दो 5000 कल दे देगा। इसके बाद साजिद से चाय का पूछा गया तो उसने हामी भरी और कहा कि अस्पताल जाने में एक-दो घंटे हैं। वही फिर वह चाय के बहाने घर में बैठ गया।

आरोपी साजिद ने घर के बड़े बेटे आयुष को कहा कि मम्मी का पार्लर दिखा दो। वह उसे पार्लर के फर्स्ट फ्लोर और फिर दूसरे फ्लोर पर ले गया। उसने लाइट बंद की और आयुष को चाकू से काटकर मार डाला। तभी छोटा बेटा आहान पानी लेकर ऊपर गया। साजिद ने उसे भी पकड़ा और मार डाला। वहीँ इस भयानक हत्याकांड के बाद में पीड़ित परिवार के छोटे बच्चे पीयूष की जान बच गई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

जानकारी के मुताबिक, आरोपी साजिद ने छोटे बच्चे पीयूष पर भी हमले की कोशिश की थी। इस हमले में पीयूष को थप्पड़ लगा और अंगूठे में चाकू भी लगा। इसके बाद जैसे-तैसे पीयूष ने वहां से भागकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी साजिद घर के जीने में चाकू लेकर थोड़ी देर खड़ा रहा, फिर वहां से भाग गया। पीयूष ने कहा कि हम तो उनके यहां कटिंग कराने जाते थे, कहते थे कि भैया बाल काट दो। फिर इस घटना की खबर तेजी से क्षेत्र में फैली और आक्रोश का माहौल बन गया।

साजिद का भाई भी था शामिल? :

पुलिस ने अपनी बाईट में अब तक केवल साजिद का रोल बताया है पर परिवार का कहना है कि साजिद और जावेद दोनों भाई उनके घर पर आए थे। जानकारी के मुताबिक, हत्या के वक्त जावेद बाहर बाईक लेकर खड़ा था। पुलिस ने कहा है कि जावेद की तलाश जारी है क्योंकि परिवार ने उस पर भी घर आने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों की मिलीभगत बताई जा रही है।

दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी जावेद और साजिद ने मृतक की मां को चाकू दिखाकर कहा कि मैंने आज अपना काम पूरा कर दिया है। आरोपियों के हाथ में महिला ने जब खून से सना चाकू देखा तो वह चिल्ला पड़ी। आवाज सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। भीड़ ने एक आरोपी साजिद को पकड़ लिया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी जावेद भाग निकला।

विनोद ने पुलिस को तहरीर में बताया आरोपी घर के बाहर खड़ा था :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

बाबा कॉलोनी सिविल लाइन के रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें में बताया गया है कि मंगलवार शाम लगभग पौने सात बजे हमारे घर के सामने नाई की दुकान करने वाला साजिद निवासी सखानूं थाना अलापुर अपने भाई जावेद के साथ आया था। घर पर पत्नी संगीता देवी, माता मुन्नी देवी और तीनों छोटे बच्चे आयुष प्रताप (13), पीयूष प्रताप (9) और आहान प्रताप (3) थे। साजिद ने घर आकर पत्नी संगीता से कहा कि मेरी पत्नी को आज रात 11 बजे डिलीवरी होनी है, पांच हजार रुपये चाहिए, इस पर पत्नी ने कहा कि अभी लाकर देती हूं। वहीँ उसका भाई जावेद मोटर साइकिल लिए बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच साजिद ने बीच वाले लड़के से पुड़िया लाने के लिए दुकान भेज दिया।

मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी। भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग गया। पिता ने बताया कि दोनों से मेरी कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं इन दोनों ने मेरे बच्चों की हत्या क्यों की। वहीं, मंगलवार देर पुलिस ने एनकाउंटर में साजिद को मार गिराया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीँ इस भयानक हत्याकांड का सीएम योगी आदित्यनाथ नेसंज्ञान लेते हुए अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने किया एनकाउंटर :

आरोपी दो बच्चों की हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फ़रार हो गया था। पुलिस ने पास से ही इसे पकड़ा तो इसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। फिर मुठभेड़ में साजिद को पुलिस ने मार गिराया गया। पुलिस ने कहा है कि अभी तक की जांच के मुताबिक एक ही आरोपी साजिद था जिसको एनकाउंटर में मार गिराया गया है।  हत्या में इस्तेमाल हथियार और रिवॉल्वर को बरामद कर लिया गया है, हालांकि, बच्चों की मां का कहना है कि आरोपी साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी मृतकों के घर पर आया हुआ था। 

जिस छत पर हुआ कत्ल उसे किया सील :

वहीँ वारदात के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। घटना का मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है।पुलिस उसके भाई जावेद की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने जिस छत पर हत्या हुई उसे छत को सील कर दिया है। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी साजिद कल शाम करीब साढ़े सात बजे घर में घुसा और छत पर गया जहां बच्चे खेल रहे थे। उसने दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और उनकी हत्या कर दी।

साजिद ने गलत किया उसे सजा मिली : नाजरीन (आरोपी की माँ)

आरोपी साजिद की मां नाजरीन का कहना है कि कई साल से साजिद और जावेद दुकान में एक साथ काम करते थे। हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह साथ में काम करने गए थे। कभी किसी से उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ था, उन्हें नहीं मालूम कि आखिर साजिद ने दो बच्चों की हत्या क्यों की? उसकी उन दोनों बच्चों से आखिर क्या दुश्मनी थी? पुलिस देर रात जब नाजरीन के पास पहुंची, तब उसे इस हत्याकांड और साजिद के एनकाउंटर की खबर मिली। नाजरीन का कहना है कि जिस तरह से अहान और आयुष की मां ने दो बच्चों को पाला था, और उनकी हत्या की गई है उसका काफी दर्द नाजरीन को है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

नाजरीन का कहना है कि साजिद ने गलत किया है, और उसको गलत करने की सजा मिली है। साजिद को यह नहीं करना चाहिए था। अगर उसने किया है तो उसने जैसा किया उसको सजा मिली है। नाजरीन का कहना है कि उसकी बहू गर्भवती नहीं है। 10-12 दिन पहले उसकी बहू अपने मायके चली गई है। पहले दो बच्चे साजिद के मर चुके हैं। आरोपी की माँ ने इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के लिये दुःख जताया है।

आग में स्वाहा हुआ साजिद का सैलून :

इस घटना के बाद लोगो में काफी रोष देखने को मिला। लोगों में हिंसा की आग इतना भड़की की स्थानीयों ने इस घटना के बाद साजिद की हेयर सैलून की दुकान में रखे सामान को आग के हवाले कर दिया है।

अभी क्या है हालात? :

बदायूं में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एडीजी बरेली, आईजी राकेश सिंह मौके पर हैं और शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के कारण पहले से ही फोर्स थी, कुछ लोगों ने विरोध किया पर उन्हें समझाया गया और बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अब तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है :

मृतक बच्चों के पिता प्राइवेट ठेकेदार हैं, घटना के समय वे जिले से बाहर थे। घर पर पत्नी संगीता के अलावा उनकी मां मौजूद थीं। पुलिस ने अबतक यह स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद ने बच्चों की हत्या क्यों की और जावेद कहां है। पुलिस ने एफआईआर में जावेद और साजिद दोनों पर हत्या की आईपीसी धारा 302 का मामला दर्ज किया है। मामला अलग-अलग समुदाय के लोगों से जुड़ा मानते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y