राजधानी और आस-पास में जमीन कारोबारियों पर इन्कम टैक्स का छापा, फंसे ये कारोबारी….।

रायपुर : GST को लेकर व्यापारी परेशान है और छापे से डर के साये में जी रहे है, वहीँ ED से नेता परेशान चल रहे है, वहीँ IT भी लगातार छापे मार रही है। वहीँ अब फिर से रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमीन कारोबारियों और रियल एस्टेट के ठिकानों में आईटी का छापा पड़ा है, जिससे बड़े कारोबारी मुसीबत में फंस गये है। खबर के अनुसार रायपुर के रियल एस्टेट कारोबारी चंदू अग्रवाल उर्फ चंदू दाऊ के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है। वहीँ इनके कटोरा तालाब स्थित ऑफिस पर टीम दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं अमलीडीह, देवेंद्र नगर में और फाइनेंस कारोबारी प्रकाश लुनिया के ठिकानों पर भी आईटी की कार्यवाही जारी है। 

राजनांदगांव में भी पहुंचे आईटी अफसर :

बताया जा रहा है कि, इन्कम टैक्स की टीम राजनांदगांव में जमीन कारोबारी संजय शर्मा के कई ठिकानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट की सेंट्रल और भोपाल यूनिट की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है। इस कार्यवाही में 15 से अधिक आफिसर कार्यवाही कर रहे हैं। IT द्वारा सभी के यहाँ दस्तावेजी जांच जारी है।

आईटी विभाग की छापामार कार्यवाही में 17 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। जिसमें केंद्रीय टीम और भोपाल जोनल यूनिट की टीम शामिल है। क़रीबन छह घंटे से छापामार कार्यवाही अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पुराने हिसाब और लेन-देन की जानकारी को बरामद किए है। इधर राजनादगांव से खबर है कि जमीन दलाल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसर जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस समय IT का यहाँ काफी बड़े स्तर पर छापा पड़ा है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw