आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, परिजनों से बोला- ‘मैंने उसे मार डाला’, आरोपी गिरफ्तार….।

बुरहानपुर(म.प्र.) : बुरहानपुर में पति ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के सागफाटा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल घर से 65 किमी दूर जंगल में पति ने पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद ही अपने परिजनों को फोन लगाकर पत्नी की हत्या की बात बताई। इस हत्याकांड से महिला के परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने की पत्नी की हत्या :

नेपानगर थाने की टीआई ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि, ”राजेश की अपनी पत्नी संगीता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्साए राजेश ने पत्नी संगीता के सिर पर पत्थरों से वार किए, जिससे संगीता के सिर में गंभीर चोट आई, अधिक खून बहने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।” हत्या की सूचना मिलते ही नेपानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की, इसके बाद आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि राजेश पत्नी को लेकर घर से भगोरिया मेला में जाने के लिए निकला था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा, वह नेपानगर क्षेत्र के सागफाटा पहुंच गया, जहां उसने पत्नी संगीता को मौत के घाट उतार दिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दोनों के घर नहीं पहुँचने पर स्वजन ने उनकी तलाश की तो पता चला की संगीता की हत्या हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया की बुधवार शाम साग फटा के सरपंच ने शव देखे जाने की सुचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्ट मोर्टेम के लिए शव भेजा।