छ.ग. में बसपा ने खड़े किये अपने इतने उम्मीदवार, किसे देंगे टक्कर? जाने इस खबर में….।

रायपुर : I.N.D.I. गठबंधन टूट चूका है, कांग्रेस से अधिकतर उम्मीदवार टिकट नहीं ले रहे है, वहीँ सभी विपक्षी पार्टियों ने अपने स्तर पर चुनाव लड़ना शुरू कर दिया है। वहीँ अब लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी ने छत्‍तीसगढ़ के अपने मात्र दो उम्‍मीदवारों के नाम की लिस्‍ट जारी कर दी है। बसपा की ओर से जारी लिस्‍ट के अनुसार रोहित कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा सीट से उतारा है। वहीं आयतु राम मंडावी को बस्‍तर से उम्‍मीदवार बनाया है। बतादें कि जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति और बस्‍तर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इन दो चेहरों पर बसपा ने छ.ग. में अपना दांव खेला है।

बस्‍तर में बसपा के आयतु भाजपा के महेश कश्‍यप को देंगे टक्‍कर :

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट की बात करें तो भाजपा ने भी अपने उम्‍मीदवार घोषणा कर दी है। भाजपा ने बस्‍तर लोकसभा सीट से महेश कश्‍यप को उम्‍मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस उम्‍मीदवार की घाेषणा में पिछड़ गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज अपने प्रत्‍याशी की घोषणा कर सकती है। हालांकि 2019 में इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह की कमी हो गई है, वहीँ भाजपा समर्थक चुनाव में जीत के लिये जुट गये है।

जांजगीर-चांपा में भाजपा और कांग्रेस को मिलेगी चुनौती :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीं जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कमलेश जांगड़े को उम्‍मीदवार बनाया है। तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को मैदान में उतारा है। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में जांजगीर-चांपा सीट पर भाजपा का कब्‍जा था। भाजपा के गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के रवि पारसराम भारद्वाज को हराया था। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ में सिर्फ बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। जबकि तीसरे चरण के तहत सात मई को जांजगीर-चांपा में वोट डाले जाएंगे। छ.ग. में तीन चरणों में चुनाव होंगे।