रवि और अभय पर मौदहापारा में जानलेवा हमले को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे थाने, मामले में मुस्लिम समाज ने घेरा था थाना।

रायपुर : राजधानी के मौदहापारा में 17 मार्च दो कारों में भिड़ंत हो गई थी, जहाँ दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये थे, जानकारी मिली थी कि मौदहापारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार टकराने से विवाद हो गया है। कार टकरा के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए थे। मारपीट के साथ एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया गया था। यह पूरी घटना मौदहापारा स्थित बड़ी मस्जिद के सामने हुई थी। जिसको लेकर मुस्लिम समाज ने थाना घेर दिया था। अब इस मामले में मौदहापारा क्षेत्र में हुई दो युवकों की हत्या की कोशिश के मामले की जानकारी लेने भाजपा विधायक पुरन्दर पहुंचे। उन्होंने मौदहापारा थाना प्रभारी से मिलकर मामले की जानकारी ली। विधायक पुरंदर मिश्रा दोपहर करीब 2 बजे थाना पहुंचे थे। उन्होंने टीआई मनोज नायक से मामले की जानकारी लेते हुए उचित कार्यवाही करने कहा।

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को रवि रक्सेल और अभय रक्सेल को कार से जाते समय मौदहापारा बड़ी मस्जिद के पास अमित अहमद, अनस खान, कसीम और अन्य युवकों ने रोक लिया था। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए चाकू, तलवार और रॉड से जमकर पीटा। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद एक पक्ष वालों ने थाने का घेराव कर दिया था। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया है। मस्जिद के सामने गाली-गलौज को लेकर मुस्लिम समाज ने थाना घेरा था, जिसको लेकर गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा कि धार्मिक भावनाओं की आड़ में आरोपियों के बचाव में मुस्लिम समाज ने थाना घेरा होगा।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw