खेल/मनोरंजन : बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए खबरों में बनी हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की। इस मामले में उन्होंने कहा कि वह अपना काम कर रही हैं। लेकिन इंडस्ट्री उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है और वह इससे लगातार निपट रही हैं।
एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नजर आ रही हैं, जो 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के एक प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कुछ दोस्त अपने-अपने प्रोजेक्ट्स सफल न होने पर निराश महसूस करते हैं। वह भी ऐसा न महसूस करें, इसलिए वह खुद को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रखती हैं। वह अभिनय के अलावा, रियलिीट शोज को जज करती हैं। डांस करती हैं। म्यूजिक वीडियोज भी करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इवेंट्स में स्पेशल परफॉर्मेंस भी देती हैं। हालांकि उनका मानना है कि इंडस्ट्री उन्हें गम्भीरता से नहीं ले रही है। नोरा फतेही एक मंझी हुई डांसर है।
वहीँ कुणाल खेमू की डायरेक्टेड फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नोरा फतेही का किरदार बहुत ही दिलचस्प है। ‘एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री और सोशल मीडिया, दोनों संम्भालने के लिए उन्हें सख्ती करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में लोगों को स्पेशल रोल्स दिए जाते हैं। लेकिन वह इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराती हैं। वह खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती है।। उन्होंने बताया कि जब दोस्तों की फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं करतीं तो उन्हें डिप्रेशन का शिकार होते हुए देखा है। साथ ही उन लोगों को काम पाने के लिए स्ट्रगल करता हुआ भी देखती हैं। उन्होंने बताया की उनको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
नोरा फतेही ने इंडस्ट्री के बारे में क्या कहा? :
नोरा फतेही से जब इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के बारे में पूछा गया और क्या इंडस्ट्री उन्हें गंभीरता से लेती है क्योंकि वह एक डांसर हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है।’ नोरा ने कहा कि इसे समझाना चैलेंजिंग है क्योंकि इसके लिए दूसरों को दोष नहीं देना है। मै अपने काम पर लगातार मेहनत करती रहती हूँ, उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री लोगों को एक ही छवि में ढालने की प्रवृत्ति रखता है। जिससे कलाकारों के लिये मौके सीमित हो जाते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक व्यक्तिगत चुनौती है जिससे वह सक्रिय रूप से निपट रही हैं। उन्होंने इसको लेकर हार नहीं मानी है।
नोरा फतेही ने खुद को बताया मल्टीटैलेंटेड :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास दूसरों को समझने या तलाशने का समय नहीं होता है। क्योंकि उनका ध्यान सफलता की तरफ होता है और वह नामी हस्तियों के साथ घुलने-मिलने पर होता है। खुद को एक मल्टीटैलेंटेड स्टार बनाने को लेकर अधिकतर कलाकारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है, नोरा ने इस बार पर जोर दिया कि वह किसी और को नहीं, बल्कि खुद को जिम्मेदार मानती हैं। उनका कहना है कि अपना टैलेंट दूसरों के सामने दिखाने की जिम्मेदारी उनकी है। वह खुद को मल्टी टैलेंटेड मानती हैं। उन्होंने बेहतर डांस गीतों पर अपनी परफॉरमेंस दिये है।



