अंजीर खाने के फायदे क्या है? क्या इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं?

स्वास्थ्य : शरीर में रक्त की कमी सबसे तेजी से दूर करने के अंजीर का सेवन बेहतर है। अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद ड्राईफ्रूट है, लेकिन कुछ लोग गर्मी में मेवा नहीं खाते हैं। प्राकृतिक चीजें खानपान के लिहाज से कभी नुकसानदायक नहीं होती। गर्मियों में अंजीर को आप इस तरह खाएंगे तो नुकसान नहीं होगा। जानिए गर्मियों में अंजीर खाने के ये 3 तरीके।

अंजीर एक सेहतमंद ड्राईफ्रूट है, जिसे लोग सुखाकर और कई बार ताजा ही खाते हैं। सुबह-शाम नाश्ते में भी आप अंजीर खा सकते हैं। अंजीर में भरपूर फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन के और विटामिन बी 6 होता है। अंजीर में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। गर्म तासीर की वजह से लोग अंजीर का सेवन नहीं करते हैं। गर्मी में ज्यादा अंजीर खाने से पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। आज हम आपको गर्मियों में अंजीर खाने के 3 तरीके बता रहे हैं। इससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा। एनीमिया के मरीजों के लिये अंजीर वरदान है।

गर्मी में पानी में भिगोकर खाएं अंजीर :

गर्म तासीर के मेवों को गर्मियों में पानी में भिगोकर ही खाएं। रात में 4-5 अंजीर लेकर एक कप पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन भीगे हुए अंजीर का सेवन करें। भीगे हुए अंजीर की तासीर ठंडी हो जाती है। इससे पेट में गर्मी नहीं होती है। यह तरीका सामान्यतया हर कोई प्रयोग करता है।

दूध में भिगोकर खाएं अंजीर :

अंजीर का भरपूर फायदा लेना है तो इसे दूध में भिगोकर खाएं। इससे अंजीर के पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। दूध में भिगोकर खाने से अंजीर की तासीर भी ठंडी हो जाती है। ये अंजीर खाने का सबसे हेल्दी और पौष्टिक तरीका है। इस तरह दूध में भीगा अंजीर खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। इसे मिलाकर मिल्क शेक भी बनाकर पी सकते हैं। इससे गर्मी में आपको शरबत पीने जैसा अहसास होगा और स्वास्थ्य को भी लाभ देगा।

अंजीर से बनाए स्मूदी :

गर्मियों में अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप स्मूदी बनाकर अंजीर का सेवन करें। आप 2-3 टुकड़े अंजीर लेकर स्मूदी में डाल लें। इसे 2-3 घंटे के लिए अंजीर डालकर ऐसे ही रख दें। उसके बाद अंजीर को स्मूदी के साथ ब्लैंड कर लें। इस तरह अंजीर काफी फायदा भी करेगी। ये तीन तरीके आप गर्मियों में आजमाकर अंजीर का सेवन कर सकते है।

अंजीर के कुछ और फ़ायदे :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

  • अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करते हैं।
  • अंजीर में मौजूद पॉलीफ़ेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट, जैसे कि क्वेरसेटिन, कैटेचिन, और एंथोसायनिन, दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं।
  • अंजीर में मौजूद विटामिन ए, ई, और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोइड, फ़्री रेडिकल्स की समस्या को खत्म करते हैं.
  • अंजीर में मौजूद बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, जैसे कि पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन, नियासिन, और फ़ोलेट्स, शरीर के मेटाबॉलिज़्म में मदद करते हैं।
  • अंजीर में मौजूद फाइबर, कब्ज दूर करने में मदद करता है और पेट को साफ़ रखता है।