जयपुर (राजस्थान) : कहा जाता है एक बच्चे के लिए मां की गोद उससे लिए सबसे सुरक्षित स्थान होता है। लेकिन जयपुर में एक निर्दयी मां ने इस वाक्य को तार-तार कर दिया है। डेढ़ माह के बालक को क्या पता था कि जिस मां की कोख से उसने जन्म लिया है, एक दिन वही निर्दयी मां उसे मौत के घाट उतार देगी। घटना विचलित करने वाली है, लेकिन निर्दयी मां ने ऐसा काम कर दिया है। आरोपी मां अंजुम ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी से लेकर अब तक वह बहुत परेशान थी। बच्चा रोता रहता था। इसके कारण वह सो नहीं पा रही थी। इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई। आखिरकर 3 मार्च को उसने बेटे उजेफ की सर्जिकल ब्लेड से हत्या कर दी। यह घटना जयपुर के रामगंज थाना की है। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जयपुर की रामगंज थाना पुलिस ने 43 दिन के बच्चे के गला काट ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में मां ही हत्या करने वाली निकली, जिससे पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए हत्यारी मां अंजुम को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बात यह है कि कलयुगी मां ने अपने बच्चे की हत्या महज इस वजह से की है कि उसका 43 दिन का बच्चा डिलीवरी के बाद से काफी रो रहा था, इसके चलते उसकी नींद में खलल पड़ रही थी।
आरोपी मां अजुम के दो बेटे हैं :
पुलिस ने बताया की 3 मार्च को रामगंज निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि मेरे भतीजे का किसी ने गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया था। कलयुगी मां को अपने किए पर पछतावा है। अंजुम के 15 और 12 साल के दो बेटे भी हैं। अंजुम ने अपने 43 दिन के मासूम बच्चे की ब्लेड से गला काटकर हत्या की। इस दौरान खुद ही जोर से चिल्लाकर बोली कि कोई उसके बच्चे को मार गया।
बच्चे की इलाज के दौरान मौत :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
घटना के बाद चौकड़ी तोपखाना हजूरी गेट ऑयलमेन का मोहल्ला निवासी सलाम खान के बेटे जावेद ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके भाई अमजद का बेटा उजेफ 2 मार्च को अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। भाई की पत्नी अंजुम ने कमरे में जाकर देखा तो उसके बेटे उजेफ की गर्दन पर चोट का निशान था। खून बह रहा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजन स्तब्ध रह गये।
घटना में मामला दर्ज कर पुलिस ने मर्डर के एंगल से जांच शुरू की। सबसे पहले घर पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की गई। घटना के समय घर पर कई लोग मौजूद थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी मां अंजुम और बच्चा सबसे ऊपर की मंजिल में अकेले थे। ऐसी स्थिति में बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे का गला काटा जाना संभव नहीं था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटना पाया गया। पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की।
पुलिस ने जांच के बाद किया खुलासा :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के दौरान बच्चे के पास केवल उसकी मां अंजुम ही मौजूद थी, और कोई भी वहां नहीं था। अंजुम से जब गहनता से पूछताछ की गई। जिसके बाद अंजुम में हत्या की बात कबूल कर लीऔर कहा कि बच्चा दिन-रात रोता रहता था। रात को भी वो नहीं सो पाती थी। परेशान होकर गुस्से में सर्जिकल ब्लेड से बच्चे का गला काट दिया। घरवालों का ध्यान भटकाने के लिए कह दिया कि कोई बच्चे का गला काट कर भाग गया है। इस तरह महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



