व्यापार : रेखा झुनझुनवाला देश के दिग्गज निवेशकों में गिनी जाती हैं। देश के निवेशक उनके निवेश पर लगतार नजर रखते हैं। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने कई ऐसी कंपनियों में पैसा लगाया है, जो बाद में मल्टीबैगर साबित हुईं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण मुंबई के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले वलकेरेश्वर क्षेत्र में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट पर उन्होंने 11.76 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। निवेशक झुनझुनवाला अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी काम संभल रही है।
59 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज भरा :
जानकारी के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के इस अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1666 स्क्वायर फीट है। यह प्रॉपर्टी लगभग 50 साल पुरानी बिल्डिंग रॉकसाइड अपार्टमेंट में है, जो कि अरब सागर के नजदीक है। प्रॉपर्टी दस्तावेज के अनुसार, इस अपार्टमेंट की खरीद 15 मार्च, 2024 को हुई है। रेखा झुनझुनवाला ने स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर लगभग 59 लाख रुपये चुकाए हैं। इस अपार्टमेंट में उन्हें लगभग 376 स्क्वायर फीट की एक कार की पार्किंग भी मिली है। यह अपार्टमेंट काफी सुविधाओं से सज्जित बाताया गया है।
कभी मुंबई का सबसे महंगा क्षेत्र था वलकेरेश्वर :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वलकेरेश्वर और मालाबार हिल को एक समय पर मुंबई के सबसे महंगे क्षेत्रों में गिना जाता था। साथ ही इन क्षेत्रों की रियल एस्टेट प्रोजेक्ट भी देश के सबसे महंगे माने जाते थे। इसके बाद आसपास के कई इलाकों में लग्जरी और प्रीमियम प्रोजेक्ट आए। इसके बाद वलकेरेश्वर और मालाबार हिल की कीमतें उतनी नहीं रह गईं है। वहीँ जुहू बीच के पास कई बड़े अभिनेताओं के बंगले भी है।
नवंबर में खरीदी थी 740 करोड़ की संपत्ति :
नवंबर, 2023 में ही रेखा झुनझुनवाला की कंपनी किनटीस्टो एलएलपी ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में लगभग 1.94 लाख स्क्वायर फीट कॉमर्शियल स्पेस खरीदा था। इस सौदे पर लगभग 740 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।एक जानकारी के अनुसार, मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले एक साल में लगभग 10 फीसदी बढ़ी हैं। लगातार यहाँ दाम बढ़ रहे है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



