रेत में दफन मिली युवा की लाश, खेत गए ग्रामीणों से मिली थी जानकारी, इलाके में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस।

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने है। जहां बालोद जिला स्थित गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला से एक युवक की रेत में दफ्न की गई लाश मिली है। ऐसे में इस खबर के सामने आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेत में दबी लाश को बाहर निकाला गया हैं। साथ ही इस मामले की पुलिस विभाग की टीम के के द्वारा तफ्तीश से इस मामले की जांच में जुट गई हैं। दरअसल यहां जानकारी खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

दरअसल यहां जानकारी खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी। बता दें कि कुछ ग्रामीणों  को खेत में काम करने के दौरान उनको यहां से बदबू आ रही थी। वहीं जब ग्रामीणों ने जब वहां पर जाकर देखा तो एक युवक की रेत में दफ्न लाश नजर आई आ रही थी। जिसके बाद इस मामले की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस के एसपी सरजू राम भगत, राजस्व अधिकारी और  डॉग स्क्वाड की मौजूदगी में मृतकी के शव को बाहर निकाला गया हैं। सूत्रों के मुताबिक यह युवक  पिछले 3 दिन से लापता बताया जा रहा हैं। बता दें की इस मृतक की पहचान ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच के द्वारा उसके भतीजा हिमेश कुमार साहू के राम रूप में की गई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही इस एरिया के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी इस दौरान यहां मौके पर पहुंचे हुए थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी एसआर भगत, एएसपी अशोक जोशी, एसडीओपी गीता वाधवानी, गुंडरदेही थाना प्रभारी सहित साइबर सेल, डॉग स्क्वायड टीम की टीम पहुंची थी।स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और सायबर की टीम जांच में जुटा हुआ है। वही मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे थे। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं। वही बताया जा रहा है कि गांव के दो संदिग्ध युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।जिसमें से एक नाबालिग भी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि हिमेश साहू कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा था। और उसने आखिरी पेपर भी नहीं दिलाया था।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

इधर ग्राम पड़कीभाट में भी अर्धनग्न स्थिति में एक लाश मिली है। बता दे कि बालोद ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट में शनिवार की सुबह एक अर्धनग्न अवस्था में पुरुष की लाश मिली है। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि उक्त पुरुष विक्षिप्त था। वह दल्लीराजहरा का रहने वाला बताया जा रहा है।