रायपुर : होली के त्योहार में अब महज 1 या 2 दिन ही बचे हैं। ऐसे में होली पर मिलने वाले आफर की बहार पहले ही आई हुई है। अलग-अलग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां, चाहे कपड़ा हो, जूते हों या फिर घर में रोज उपयोग होने वाले प्रोडक्ट। सभी कंपनियां आकर्षक आफर दे रही हैं। इन्हीं आफर में सेंध लगाकर ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं। अगर थोड़ी सी चूक हुई तो पल भर में आप ठगे जा सकते हैं, इसलिए इन दिनों मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर आ रहे मैसेज से सावधान रहें। आपके साथ ठगी हो सकती है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
डीपफेक मैसेज हूबहू कंपनी के नाम से मिलते तजुलते एसएमएस से भ्रम, ठगे जा रहे हैं लोग :
- जिस तरह फोटो, वीडियो में डीपफेक कंटेंट का इस्तेमाल कर ठगी की जा रही है, उसी तरह अब एसएमएस से लेकर अलग-अलग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भेजे जा रहे मैसेज में भी डीपफेक का इस्तेमाल हो रहा है। पहली नजर में देखने पर बिलकुल कंपनियों से मिलता-जुलता लोगो, कंपनियों का शुरुआती नाम और इस तरह से इसे डिजाइन किया जाता है कि लोग भ्रम में पड़ जाते हैं।
इन मैसेज में फिसिंग लिंक, स्क्रीन शेयरिंग एप की लिंक का इस्तेमाल कर मोबाइल हैक किया जा रहा है, इसके बाद मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर ठगी की जाती है। मोबाइल के जरिये खाते, पे-वालेट में सेंध लगा दी जाती है।इस तरह के मैसेज भेजकर कई बार प्रचलन में जो प्रोडक्ट होते हैं, उनकी मूल कीमत से काफी कम कीमत पर प्रोडक्ट बेचने का झांसा देकर फंसाया जाता है, इसके झांसे में आते ही लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। एडवांस भुगतान तक कर बैठते हैं।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
ऐसे बचें
- कंपनियां आफर के मैसेज भेज रही हैं, लेकिन इस मैसेज को बारीकी से देखें। लिंक पर कतई क्लिक न करें।
- सभी कंपनियों की वेबसाइट पर आफर की जानकारी उपलब्ध है। इनकी आफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूर देखें।
- अगर लकी ड्रा, होली पर लकी नंबर सिलेक्ट, बोनस प्वाइंट मिलने जैसा एसएमएस आता है तो सावधान हो जाएं। यह मैसेज ठगों द्वारा ही भेजा गया है।



