इंदौर (म.प्र.) : इंदौर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी उसका सौतेले पिता और भाई ही करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने सदस्यों को बताया कि उसका मामा भी उसके साथ गलत हकरत करता था। पुलिस ने सौतेले पिता, भाई और मामा के खिलाफ रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
बाल कल्याण समिति के शेल्टर होम में बच्ची की काउंसलिंग के बाद उसने यह सब बातें बताईं। दो माह पहले बच्ची की नानी गांधी नगर पुलिस के पास लेकर गई थी, लेकिन तब बच्ची ने नहीं बताया था। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पास मामला भेजा था। बच्ची की काउंसलिंग समिति के सदस्य कर रहे थे।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मामा भी करता था गलत हरकत :
बच्ची को शेल्टर होम में लाए थे तो वह अक्सर गुमसुम रहती थी और सदस्यों से भी खुलकर बात नहीं करती थी। बच्ची की मां ने तीन शादियां की हैं। बच्ची उसे पहले पति से हुई थी, लेकिन महिला ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने दो शादियां और कीं। सौतेला पिता व भाई बच्ची के साथ रेप करते थे। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने सदस्यों को बताया कि उसका मामा भी उसके साथ गलत हकरत करता था। पुलिस ने सौतेले पिता, भाई और मामा के खिलाफ रेप, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बंदूक दिखाकर धमकाता था पिता :
बच्ची ने यह भी बताया कि सौतेला पिता उसे बंदूक दिखाकर धमकाता था और बार-बार रेप करता था। समिति ने बच्ची के बयानों के साथ रिपोर्ट तैयार कर महिला बाल विकास विभाग, कलेक्टर और बाल सरंक्षण अधिकारी को सौंपी है। बच्ची ने उसके साथ हो रही गलत हरकतों की जानकारी उसकी नानी को सबसे पहले बताई थी। बच्ची का ध्यान उसकी मां भी नहीं रखती थी, इसलिए बच्ची नानी के पास रहने लगी थी।



