रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, स्लिप डिस्क की समस्या आने पर मुंबई के अस्पताल में डॉ. रमन सिंह की सफलता पूर्वक सर्जरी पूरी हो गई है। कुछ दिनों से रमन सिंह स्लिपडिस्क की समस्या से जूझ रहे थे। वहीँ डॉ. रमन की सर्जरी पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि, रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य नेताओं ने भी रमन सिंह से फ़ोन पर कुशलक्षेम पूछा।
तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन :
डॉ. रमन सिंह साल 2003 से लेकर लगातार 2018 तक छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे है। इससे पहले वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार भी वे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मार्जिन से जीतकर विधायक बने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इलाज के बाद उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर बताया की अभी आराम है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



