बिलासपुर : पुराना बस स्टैंड के चखना सेंटर में बीती रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। बता दें कि पुराना बस स्टैंड इलाके में चखना दुकान है। जहां पर दुकान संचालक ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पालकर रखा है और ग्राहक कम पैसा देता है या बहस करता है तो वह अपना कुत्ता उनके ऊपर छोड़ देता है। मंगलवार शाम को भी ऐसी घटना हुई, जिसमें 2 युवक कुत्ते के काटने से घायल हो गए।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुराना बस स्टैंड के पास स्थित चखना दुकान में विवाद के दौरान संचालक ने ग्रहकों पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से घायल युवकों ने दुकान संचालक की जमकर पिटाई की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक की पत्नी ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। वहीं, दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मगरपारा के मरारगली में रहने वाले संदीप देवांगन घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की दोपहर वे अपने दोस्त संजू और विशाल पटेल के साथ पुरान बस स्टैंड स्थित शराब दुकान आए थे। शराब दुकान के पास ही चखना सेंटर में चलाने वाले गोलू पासी अपने ग्राहकों से विवाद कर रहा था। इसे देख संदीप और उसके साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इससे दुकान संचालक गोलू पासी नाराज हो गया। उसने विशाल पटेल से मारपीट की। साथ ही अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से विशाल और संदीप घायल हो गए।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
घायल संदीप ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। इधर टिकरापारा में रहने वाली संगीता पासी ने बताया कि वह पुराना बस स्टैंड के पास भोजनालय चलाती है। मंगलवार की दोपहर वे घर पर थी। इसी दौरान तीन-चार युवक भोजनालय में आकर गोलू पासी को पूछ रहे थे। गोलू पासी वहां मौजूद नहीं था। इस पर युवकों ने दुकान में तोड़फोड़कर युवराज मानिकपुरी से मारपीट की। मारपीट से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



