आने वाले दो दिनों में बढ़ेगी भयानक गर्मी, पारा पहुंचेगा इतना….।

रायपुर : राजधानी में मौसम बिलकुल साफ हो गई है। इसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। अगले दो दिनों में दोपहर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने महीने के अंतिम दिनों में बादल-बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत की उम्‍मीद जताई है, जो कि वर्तमान स्थिति के अनुसार मुश्किल लग रहा है। अनुमान है कि 30-31 मार्च को राज्‍य में आने वाली हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आयेगी।

पिछले चार दिनों से राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। दिन में तेज धूप के साथ उमस है। वहीं दिन के साथ-साथ अब रात भी गर्म हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 38, माना में 37.8, पेण्डारोड में 36.2, अंबिकापुर में 35.2, जगदलपुर में 37.4, दुर्ग में 37.8 और राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 38.4 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में नमी 49-30 प्रतिशत तक थी। अभी नमी में काफी कमी आई है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

गर्मी बढ़ने से लोग अपने घरों, दफ्तरों के एसी, कूलर, पंखे ठीक करवा रहे हैं। कूलर, एसी, पंखे का बाजार भी सज गया है। सड़कों के किनारे कूलर, खस, मिट्टी के बड़े, गमछा आदि बिक रहे हैं। शीतल पेय, आइसक्रीम की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी की तैयारी में आम जुट गया है। होली के बाद गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है।