होली के दिन भाटागांव के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी, सामने आया ये कारण और तरीका….।

रायपुर : पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र में होली की रात पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए शराब भट्ठी में काम करने वाले युवक की एक नाबालिग ने बेरहमी से हत्या कर दी, होली के समय हुई इस हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, वहीँ होली के दिन राजधानी में कई घटनाओं ने आम लोगों को दहशत में ला दिया। खबर के अनुसार उस युवक पर चाकू से कई वार किए गए। नाबालिग को इसके लिए 10 हजार रुपए दिए गए थे। इस काम को अंजाम देने वाले हत्यारे नाबालिग और हत्या के मास्टरमाइंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय मोहित सोनकर शराब भट्ठी में काम करता था। रविवार को उसके मोहल्ले में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित था। देर रात तक होलिका दहन कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद अधिकांश लोग घर चले गए। मोहित अपने पुराने घर के पास बैठा हुआ था। रात करीब 4 बजे छिर्रापारा निवासी नारायण साहू उर्फ गोलू एक नाबालिग के साथ पहुंचा। मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने चाकू निकाला और गाली-गलौज करते हुए मोहित पर हमला कर दिया। नारायण साहू ने भी जमकर मारपीट की। ताबड़तोड़ चाकू से वार करने पर मोहित वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। उसके पेट, छाती, जांघ में चाकू से 10 से ज्यादा वार किए गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को सोनकर बाड़ी के पास फेंककर आरोपी भाग निकले।

घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई। इसके बाद पुरानीबस्ती पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान नाबालिग को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई, तो उसने नारायण के कहने पर हत्या करने का खुलासा किया। हत्या के एवज में उसे 10 हजार रुपए दिया गया था। पुलिस ने नारायण को भी पकड़ा। दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश का अपराध दर्ज किया गया है। नारायण को पुलिस ने जेल भेज दिया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। घटना की गुत्थी पुलिस ने जल्द ही सुलझा दी।

शराब भट्ठी में आए दिन होता था विवाद :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित देशी शराब भट्ठी में काम करता था। नारायण जब भी शराब खरीदने ज्यादा था, तो उसका मोहित से विवाद हो जाता था। कभी शराब की ओवररेट को लेकर तो कभी चिल्हर को लेकर। इसके बाद नारायण ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत उसने एक नाबालिग को हत्या करने के लिए उकसाया और उसने उसे 10 हजार रुपए नगद भी दे दिया और होली दहन की रात किसी भी हाल में हत्या करने के लिए कहा। जो कि उस समय मोहित उन्हें नहीं मिल पाया।

इसके तहत दोनों रविवार की रात उसकी तलाश में ही थे। रात को लगभग 1 बजे दोनों उसे ढूंढने निकले थे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद दोनों वापस आ गए थे। वहीँ दोनों रात करीब 4 बजे फिर से निकले थे, तो मोहित अपने पुराने घर के पास मिल गया था। इसके बाद नाबालिग और नारायण साहू ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।