30 साल की कड़ी मेहनत के बाद भाजपा से टिकट मिलने पर भावुक हो गये भूपति राजू, फिर किया ऐसा, देखें वायरल विडियो….।

नरसापुरम (आं.प्र.) : भाजपा के चौकाने वाले निर्णय कई बार आम लोगों को और अपने कार्यकर्ताओं को भावुक कर देते है। वहीँ इस साल देश का 18वां लोकसभा चुनाव भी होने वाला है। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी अब तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव के लिए और भी ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। सभी पार्टियां अपने मजबूत उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं, और फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इसी बीच आंध्र प्रदेश का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल भाजपा ने अपने एक नेता को जैसे ही चुनाव के लिए टिकट टिकट दिया, वह भावुक हो गए और पार्टी के चुनाव चिन्ह को दंडवत प्रणाम करने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो को कई लोग लगातार शेयर कर रहे है।

30 साल पुराने नेता को मिला टिकट :

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से भाजपा के नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को लोकसभा का टिकट मिला है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि भूपतिराजू पिछले 30 साल से भाजपा में लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वो नरसापुरम से चुनाव लड़ने वाले हैं। सीट मिलने की खबर सुनते ही भूपतिराजू भावुक होकर भाजपा के चुनाव चिन्ह को दंडवत प्रणाम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे है, वहीँ हर कार्यकर्ता ओ सम्मान मिलने को लेकर लोगों ने अपनी ख़ुशी भी जाहिर कर रहे है। इस वीडियो को भूपितराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यता 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।’ उनके इस विडियो लोगों को भी भावुक कर दिया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw