रायपुर : इस वर्ष गर्मी का प्रकोप पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा रहने के आसार हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 38-39 डिग्री पर रहने वाला पारा अप्रैल के दूसरे दिन ही 40 डिग्री को पार कर गया है। इसमें लगातार बढ़ोत्तरीहोने का अनुमान है। शहर में पिछले 10 साल में तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा है, जो इस के पहले पखवाड़े में ही पूरा होने की उम्मीद है। इस बार मध्य भारत में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। हालांकि मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 6 अप्रैल से प्रदेश का मौसम फिर करवट बदलेगा। तेज गर्मी में लू से बचना भी जरुरी है। छोटी से लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा और इसके साथ ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना भी जताई गई है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही है, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा बना रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तापमान में वृद्धि से नमी 46-20 प्रतिशत तक ही रह गई है।
दक्षिण तमिलनाडु से पूर्वी विदर्भ तक द्रोणिका :
दक्षिण तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका है, जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में तीन अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। 6 अप्रैल से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। मौसम में तपिश बढ़ेगी।
दोपहर की तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने से आम लोन हलाकान होने लगे है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा और एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढता जा रहा है। वहीँ मौसम विभाग ने छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार भी बताये है।
गर्मियों में खानपान में ये बदलाव करें :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
- गर्मियों में पानी की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज़, खीरा, खरबूज़ा आदि खाएं।
- गर्मियों में पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है, इसलिए गरिष्ठ भोजन न करें।
- गर्मियों में सामान्य खाना जैसे दाल, चावल, सब्ज़ी, रोटी आदि खाना ठीक रहता है।
- दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पिएं।
- गर्मी में नारियल पानी, छाछ और लस्सी पीने से भी जल का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
- खाने में बहुत ज़्यादा नमक भी न लें।
- गर्मियों में आने वाले फलों में पानी की मात्रा काफ़ी होती है, इसलिए इनका सेवन ज़रूर करें।
- गर्मियों में ठंडी तासीर और चिकनाई वाली चीज़ों का सेवन ज़्यादा करें।
- गर्मियों में मीठे और सुपाच्य आहार का सेवन करें।
गर्मियों में ये चीज़ें खाने से बचें :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
- तले हुये, मसालेदार खाना खाने से बचें।
- कैफ़ीन से परहेज़ करें, चाय-कॉफ़ी का कम से कम सेवन करें।
- बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं।
- जंक फ़ूड, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फ़ूड खाने से परहेज़ ज़रूरी है।
- रेड मीट का सेवन न करें।
- गर्मियों में आइसक्रीम ज़्यादा न खाएं।
- मांस-मछली का ज़्यादा सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
- गर्मी में शराब के सेवन से भी बचें, क्योंकि यह भी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकती है।
ठंडे फल-पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप नारियल पानी, तरबूज, सेब, खीरा, आड़ू जैसे ठंडी तासीर वाली फलों का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ यदि पेट की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है तो पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीएं।



