रांची (झारखंड) : देह व्यापार को लेकर पुलिस लगातार छापे मारती रहती है, लेकिन कभी – कभी चौकाने वाले मामले सामने आ जाते है। ऐसा ही एक मामला है जहाँ OYO से जुड़े होटलों के अंदर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल रांची के कई क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई और OYO से जुड़े होटलों में छापा मारने पहुंच गयी। छापे के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों में जो नजारा देखा वो हैरान करने करने वाला था। जिससे पुलिस वाले भी सन्न रह गये।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रांची के सदर थाना रॉयल इन होटल और बरियातू क्षेत्र में मां रेसीडेंसी में छापेमारी की है। वहीं इसके अलावा अहि डेली मार्केट रहना क्षेत्र में भी एक होटल में छापेमारी की गई है। पुलिस की इस छापेमारी में 12 से अधिक लड़कियां पकड़ी गईं है। पकड़ी गई लड़कियों में ज्यादातर के तार बांग्लादेश और बंगाल से जुड़े हैं। इस दौरान पुलिस ने कई ग्राहकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किए हैं। कई बार इन मामलों में युवतियां यह कार्य अपनी सहमति से भी करती है, जिनमें कुछ सभी परिवार से भी होती है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बता दें, कि हाल ही के दिनों में रांची में सेक्स रैकेट का से धंधा काफी तेजी से फल-फूल रहा है। रांची पुलिस को भी लगातार इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके बाद मामले के उद्भेदन और दोषियों पर कार्यवाही के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। कई जगहों पर पुलिस के द्वारा एक साथ छापा मारा गया है, जिसमे पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त दलालों के साथ युवतियों को भी दबोचा है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पुलिस टीम इस अवैध धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश पुलिस कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया की जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही 3 टीम बनाई गई थी जो अब भी इसमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें, ये पूरा अवैध धंधा OYO से जुड़े होटलों के अंदर चल रहा था। पुलिस अब इन होटल संचालकों पर भी कार्यवाही की तैयारी में है। वहीं कुछ आरोपी छापेमारी के दौरान मौके से फरार होने भी कामयाब रहे है जिनकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। इस प्रकार के कामों के लिये OYO होटलों का नाम ज्यादातर सामने आता रहता है।



