नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयानों पर मचा बवाल, भाजपा ने किया कुछ ऐसा की मांगनी पड़ी माफ़ी।

रायपुर/राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। मंगलवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसमें लगभग सभी बड़े कांग्रेसी नेता पहुंचे हुए थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान दे दिया है। जिसको लेकर राजनैतिक गलियारों में बवाल मच गया है।

अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो कांग्रेस पार्टी में जिसे पा रही है उसे लेकर जा रही है। पता नहीं क्या हो गया है हम बड़े-बड़े आदमी लोग बेवकूफ बनते देख रहे हैं। नवीन जिंदल ने रायगढ़ को लूट लिया और वहां के पूरे खदान को लूट लिया और हम छत्तीसगढ़ियों की ऐसी-तैसी कर दी है। हम भी सर पर चढ़ाकर रखे थे, ऐसे लोगों को तो हमें जूता से मारना चाहिए। जो कांग्रेस छोड़े हैं उनको दोबारा नहीं लेना है, ना हमें पैसे से मतलब है  और ना कौड़ी से मतलब है। 

वहीँ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को लेकर भाजपा ने नया नारा दिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नया नारा देते हुए कहा कि, मैं हूँ मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो…उन्होंने इसका पोस्टर भी लॉन्च किया गया है राजधानी में। पोस्टर को लॉन्च करते हुए कहा कि, डॉ. महंत ने जो मोदी का सिर फोड़ने की बात कही थी, वो सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव को जिताने के लिए कहा था। 

डॉ. चरणदास महंत के विवादित बयान की वजह से भाजपा के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डॉ. महंत के खिलाफ शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है। भाजपा ने शिकायत में कहा कि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद में रहे हैं लेकिन संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं करते हैं। हेट स्पीच के खिलाफ कार्यवाही जल्द से जल्द होनी चाहिए। वहीँ चुनाव शुर होने ही वाले है।

देश की जनता और पीएम से माफी मांगना चाहिए :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, जो कुछ भी कहा गया है, इसके लिए देश की जनता और मोदी जी से माफी मांगना चाहिए। जब-जब मोदी जी के लिए इस तरह की बाते कही गई है, तब-तब मोदी जी ओर निखर कर समाने आते हैं। हम भी मोदी का परिवार हैं, पहले हमें लाठी मारकर दिखाए। इसी मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने नेता प्रतिपक्ष महंत के विवादित बयान पर कहा कि, नेता प्रतिपक्ष का यह बयान अमर्यादित है। इस तरह के बयान देने की कांग्रेस की पुरानी परम्परा है। लेकिन ये सभी अपनी गलतियों से सीखने को भी तैयार नहीं है। जनता ने कई बार इनको सबक सिखाया है। इसके बावजूद इन्हें समझ नहीं आ रहा है। डॉ. चरणदास महंत को चुनौती देता हूं…हम सब मोदी के परिवार है। हिम्मत है तो लाठी मारकर दिखाएं। ये दोनों बयान महंत के गले की फांस बनते जा रहे है, जिसका खामियाजा कांग्रेस को फिर उठाना पड़ सकता है।

टंकराम ने भी कहा :

एक बाद एक मंत्री और नेता डॉ. चरणदास महंत के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रियां देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डॉ. चरणदास महंत पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उनको पता है कि, छत्तीसगढ़ में उनकी हालत खराब है। 11 सीटों में उन्हें एक भी सीटें मिलने वाली नहीं है। 

डॉ. महंत ने दी सफाई प्रचलित छत्तीसगढ़िया वाक्यों का दिया उदाहरण :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

डॉ. महंत ने कहा है कि, मैं विशुद्ध रूप से छत्तीसगढिय़ा संस्कृति में रचा-बसा हूं। छत्तीसगढ़ की भाषा शैली का उपयोग करते समय बीच-बीच में निर्धारित प्रयोग लक्षणा-व्यंजना में आने वाले शब्दों के साथ बात करता हूं। छत्तीसगढिय़ों में एक प्रचलित वाक्य जैसे-लउठी धर के दउड़ा न…, मार न टूरा ला… जैसे कई वाक्य सहज रूप से उपयोग में लाए जाते हैं, लेकिन जो लोग छत्तीसगढ़ की रीति-नीति, भाषा संस्कृति को नहीं समझते, ऐसे मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। डॉ. महंत ने कहा कि, मुझे प्रधानमंत्री के पद, संसदीय परंपरा और गरिमा का पूरा ज्ञान है। मुझे नेता प्रतिपक्ष होने के नाते संवैधानिक गरिमा का भी ख्याल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई बार व्यक्तिगत मुलाकातें हुई हैं और वे मुझे भी व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं।