अंबिकापुर : सरगुजा जिले के रघुनाथपुर स्थित निजी स्कूल की दो छात्राओं को भगा ले जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। छात्राओं को भगा ले जाने वाले भी उसी स्कूल के छात्र हैं। रघुनाथपुर क्षेत्र में उस समय बवाल मच गया, जब पता चला कि दो नाबालिग छात्राओं को दो मुस्लिम छात्र बहला- फुसलाकर भगा ले गए हैं। इस बात की जैसे ही क्षेत्र मैं जानकारी फैली वैसे ही हिंदू संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर दिया।
बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि, पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल का उपयोग किया। घटना के बाद से रघुनाथपुर में तनाव की स्थिति बन गई है। मंगलवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने रघुनाथपुर चौकी के बाहर जमे रहे। बुधवार सुबह छात्रों के घरों में लोगों ने पथराव कर आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस ने आग को तुरंत बुझा लिया गया। बिगड़ते माहौल को देखते हुए सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने कई राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी क्षेत्र में लगाई है।
स्कूल के बाहर से आटो में बिठाकर ले गए :
इस घटना के बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर क्षेत्र में सोमवार को दो छात्राएं स्कूल गई थीं, जिन्हें उसी स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के दो छात्र ऑटो में बिठाकर भगा ले गए। दोनों छात्राओं के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की एवं रघुनाथपुर पुलिस चौकी में मामले में शिकायत दर्ज कराई। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार को परीक्षा देने गई थी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा देने के बाद दोनों नाबालिग घर नहीं पहुंची। दोपहर बाद परिजन जब स्कूल पहुंचे तो मुस्लिम समुदाय के दो छात्रों के साथ उनको देखे जाने की जानकारी मिली।
आरोपी रांची से गिरफ्तार, छात्राएं बरामद :
थोड़ी ही देर बात पता चला कि, दो छात्राओं को मुस्लिम समाज के दो छात्र भगा ले गए। यह चर्चा जैसे ही क्षेत्र में पहुंची वैसे ही हिंदू संगठन के लोग आक्रोशित होकर थाने का घेराव करने पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे में भी छात्रों के साथ दोनों छात्राएं नजर आई। इसी आधार पर पुलिस ने छात्रों का मोबाईल नंबर पता किया। उनका लोकेशन रांची की ओर मिला।इधर घटना से आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ रघुनाथपुर चौकी के बाहर जमा रही। हालांकि बताया जा रहा है कि, पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिग छात्राओं को भी बरामद किया गया है।
छात्राओं का बयान दर्ज कर रही पुलिस :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
रांची बस स्टैंड पर बस से उतरते ही रांची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।रांची पहुंची सरगुजा पुलिस की टीम को छात्राओं और दोनों छात्रों को सौंप दिया गया। झारखंड पुलिस ने उन्हें लोदाम तक पहुंचाया। लोदाम से जशपुर पुलिस के साथ सरगुजा पुलिस चारों को लेकर बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची। सरगुजा एसपी ने बताया कि, छात्राओं को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही नाबालिग छात्राओं का बयान दर्ज कराया जा रहा है। बयान के बाद पुलिस आगे मामले में कार्यवाही करेगी। छात्राओं को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने छात्रों के विरुद्ध धारा 363,366 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत फिर पंजीकृत किया गया है। दोनों छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। उनके बयान के आधार पर मामले में अलग से भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।



