छ.ग. सिन्धी पंचायत द्वारा आयोजित “चंड्र जी रात” कार्यक्रम के ब्रोशर का विमोचन किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने।

रायपुर : सिन्धी समाज अपने प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र महोत्सव को मनाने के लिये बड़ी ही लगन से लगा हुआ है, उसी को लेकर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा इस वर्ष 7 अप्रैल रविवार को बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में चेट्रीचंड्र की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन चंड्र जी रात का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि कल मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की टीम ने मुख्य अतिथि के रूप में 7 अप्रैल को बीटीआई ग्राउंड में आने हेतु आमंत्रित किया। जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आने की सहमति दी साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी से आयोजन के ब्रोशर का विमोचन भी करवाया गया माननीय मुख्यमंत्री ने आयोजन के सफल होने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज राजा जेठानी अनिल जोतसिंघानी विशाल राजानी प्रकाश सोनवानी आदि शामिल थे।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw