रायपुर : तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, गर्मी ने अपने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिन से शहर के लोग 40.5 डिग्री तापमान वाली गर्मी से झुलस रहे हैं। वहीं तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी के तेवर में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, मगर इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हवा के साथ राज्य में नमी का आगमन होने की वजह से बढ़ते तापमान में थोड़ा अवरोध आने की संभावना है। बाकी तापमान में कमी होने की सम्भावना होना मुश्किल है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल रायपुर में अधिकतम तापमान महीने के अंतिम दस दिनों में 43.2 तक पहुंचा था। इस दिन का पारा 44 डिग्री के पार होने की पूरी गुंजाइश है। शहर में अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहे। दोपहर में तेज धूप के साथ गर्म हवा चलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश होने के थोड़े-बहुत आसार है। हालांकि अभी पश्चिमी हवाओं के चलते गुरुवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभावित है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कई गांवों और शहरों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके कारण लोगों को अब टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही इस बार गर्मी के दिनों की संख्या ज्यादा रहने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में यह स्थिति और बिगड़ सकती है।



