लक्ष्य 2024 के आयोजन पर बढ़ते कदम करेगा चौथे निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण।

रायपुर : बढ़ते कदम सेवाओं के क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित करते रहते है। बढ़ते कदम संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी जिन्हें सर्वसमाज मानवसेवा के पर्याय “गुरुजी” के रूप में जानता है, उनके 05 अप्रैल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा विविध सेवाकार्य किये जायेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता चौक के पास गुढ़ियारी में सर्वसमाज के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण किया जाएगा। विदित हो कि यह सेंटर शहर में चौथा निःशुल्क सेंटर होगा,इससे पूर्व देवेंद्र नगर बढ़ते कदम कार्यालय,कांशीराम नगर एवं सुंदर नगर में 3 सेंटर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पिछले 12 वर्षों से लगातार संचालित हो रहे हैं। कोचिंग सेंटर के प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष बसंत रोहरा जी ने बताया कि अनिल भैया जो पेशे से भी गुरुजी थे, वे हमेशा कहा करते थे : एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार एवं समाज का फिर देश का भविष्य निर्धारण कर सकता है।

समाज में ऐतिहासिक बदलाव लाने वालों को सदा याद रखने से ही वे आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रो बने रहेंगे ।
संस्था द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के साथ साथ संध्या 07 बजे “एक दीप गुरुजी के नाम” से दीप प्रज्ज्वलन एवं पशु पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दाना सकोरा एवं कोटना का वितरण कार्यक्रम भी गुरुजी चौक देवेंद्र नगर में किया जाना है, साथ ही सर्वसमाज के लिए भंडारा वितरण भी रखा गया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw