प्यार में मिली युवक को भयानक सजा, सुनकर दहल जायेगा दिल, महिलाओं ने पहले युवक को पीटा और फिर….।

मुरादाबाद (उ.प्र) :  मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो गया और यह विडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला युवक का बाल पकड़ी हुई है। जबकि एक लड़की उसे जूते से पीट रही है। युवक के गले में जूते-चप्पल की माला पहनाई गई है। रस्सी से बंधा असहाय युवक जमीन पर पड़ा चिल्ला रहा है लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं है। युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां पर एक युवक को कुछ लोगों ने मिलकर अगवा कर लिया। ये लोग युवक को अगवा कर कार में बैठाकर पाकबड़ा क्षेत्र में ले गए और बंधक बनाकर उसे जमकर पीटा इतना ही नहीं उसको जूते चप्पल की माना पहनाकर उसे टॉयलेट का पानी भी पिला दिया। आरोपियों ने उसके साथ की गई अभद्रता का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। करीब नौ घंटे बाद उसे छोड़ा गया। ये घटना घटित होने के लगभग पांच दिन बाद युवक के पिता ने आठ नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने लड़की के पिता और दो चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ देशी दवाइयां बेचता है। बताया जा रहा कि बुआ की बटी से युवक की प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की बुआ का घर पाकबड़ा क्षेत्र में हैं। दोनों प्रेमी शादी करना चाहते थे, लेकिन सभी रिश्तेदार इसके खिलाफ थे। इस बीच बीते पांच मार्च 2024 को युवक की शादी मझोला क्षेत्र निवासी लड़की से हो गई। एक दिन युवक की पत्नी उसका मोबाईल चेक कर रही थी तभी युवक का रिश्तेदार की लड़की के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसे दिख गया। उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मायके वालों ने युवक के पाकबड़ा क्षेत्र निवासी रिश्तेदारों को वीडियो और फोटो दिखाते हुए शिकायत की।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

युवक की पत्नी ने मामले के बाद इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। तब युवक के ससुराल वालों ने उसके फूफा को इसकी जानकारी दी गई। आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे युवक को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां सभी आरोपी उसे अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए। आरोप है कि यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती से मूत्र और गटर का पानी भी पिलवाया गया। इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई।

युवक के पिता ने बताई ये बात :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

युवक के पिता राजकुमार का आरोप है कि उनके लड़के को फोन से बुलाया गया था। फिर उसे कहां ले जाया गया उन्हें नहीं पता। वीडियो वायरल होने के बाद रिश्तेदारों का फोन पे फोन आया। तब लड़के के साथ हुई घटना का पता चला और फिर उन्हें पुलिस ने लड़के के थाने में होने की सूचना दी। इस घटना के सामने आने के बाद परिजन स्तब्ध रह गये।

मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वीडियो के माध्यम से सामने आया कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में दर्ज मुकदमें में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को नामजद किया गया जबकि दस अज्ञात भी शामिल हैं। ये दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। मामले को लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर हजारा, पिंकू, शर्मा, आकाश, रजनी, अम्बरशरी, कमल, अरविंद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।