जयपुर (राजस्थान) : जयपुर स्थित राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिवालय (सीएमओ) में तैनात पुलिस निरीक्षक प्रशांत शर्मा के पुत्र क्षितिज ने आगरा निवासी मोहन सिन्धी की क्रिकेट खेलने के बैट से मार-मार कर हत्या कर दी। शहर की रजनी विहार कालोनी में क्षितिज शर्मा ने मोहन को तब तक मारा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने क्षितिज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पुलिस ने बुधवार को बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर क्रिकेट बैट से एक राहगीर की कथित तौर पर हत्या कर दी, जबकि उसके पुलिसकर्मी-पिता घर के अंदर थे। डीसीपी (पश्चिम) अमित बुधानिया ने बताया कि आरोपी क्षितिज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि यह घटना यहां रजनी बिहार कॉलोनी में आरोपी के घर के बाहर हुई, जबकि उसके पिता प्रशांत शर्मा, जो राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर हैं, घर के अंदर थे।
घटना मंगलवार रात इंस्पेक्टर के घर के बाहर हुई जब क्षितिज की क्षेत्र से गुजर रहे मोहन लाल सिंधी (35) से बहस हो गई।पुलिस ने घटना के सीसीटीवी वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि जैसे ही बहस बढ़ी, क्षितिज कथित तौर पर एक बल्ला लाने के लिए घर के अंदर गया और उसका इस्तेमाल सिंधी के सिर पर बार-बार करने के लिए किया, जिससे अंततः उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच क्षितिज के पिता कुछ शोर सुनकर घर से बाहर आये और सिंधी को सड़क पर बेहोश पड़ा पाया। श्री बुधानिया ने कहा, वे पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पीड़ित को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षितिज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने इस तरह दिया घटना को अंजाम :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
जानकारी के अनुसार, क्षितिज घर के सामने स्कूटी खड़ी कर के अंदर चला गया था। इस दौरान उसके घर के बाहर पैदल घूम रहे मोहन से क्षितिज का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद क्षितिज घर के अंदर से क्रिकेट खेलने का बैट हाथ में लेकर आया और मोहर के सिर पर चार बार वार किए। सिर में तीन वार करने के बाद मोहन जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद भी क्षितिज ने मोहन पर एक बार फिर वार किया। उस दौरान मौके पर क्षितिज के पुलिस इंस्पेक्टर पिता भी मौजूद थे। पूरा घटनाक्रम कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, फिर यह सीसीटीवी फुटेज सभी जगह वायरल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोहन के शव को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की महान लाल सिन्धी सब्जी विक्रेता था, उसकी चार बहनें भी बताई गई है, घर की माली हालत भी काफी ख़राब है। मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश पनप गया है। पूरे देश से सोशल मीडिया पर आरोपी को फांसी देने की मांग की जा रही है। मृतक सिन्धी समाज से था, जिसको लेकर सिन्धी समाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



