रायपुर : गर्मी बढ़ते ही बिजली उपकरणों में समस्या उत्पन्न होने लगती है, वहीँ आगजनी की घटनायें भी सामने आने लगती है। खबर के अनुसार भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे लगभग 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिससे बिजली विभाग कार्यालय में लगी आग से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। यहाँ इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।
देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इधर, स्थानीय लोगों ने भयानक आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई है। आग भयानक रूप से लगी हुई है। गर्मी की तपिश के साथ आगजनी की तपिश से आस-पास के रहवासियों को दहशत में डाल दिया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
भीषण गर्मी में भयानक आग से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए है। बिजली विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है। वहीं पुलिस ने आग की वजह से भारत माता चौक स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से आग की लपटों से घिरे बिजली गोदाम को देख कर खौफ में हैं। बिजली विभाग के गोदाम में लगी आग को बुझाने में लगे दमकल कर्मी जुटे हुए हैं। इस भीषण आग में बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



