नक्सलियों की तालिबानी क्रूरता, नक्सली कमांडर होने के बाद भी रिश्तेदार को मारा, वहीँ भाजपा के नेता भी लगातार निशाने पर।

मोहला : छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है। वारदात के बाद नक्सलियों ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे बीएसएनएल के मोबाईल टावर में भी आग लगाई है।

अब लोकसभा चुनाव को चंद दिन शेष हैं, इधर नक्सलियों ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तालिबानियों की तर्ज पर मौत देना शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात को आरकेबी डिविजन कमेटी के सशस्त्र नक्सलियों ने मानपुर विकासखंड के सीतागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में घुसकर दो नक्सली कमांडरों के रिश्तेदार का मुखबिरी के शक में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस नृशंष हत्याकांड के बाद समूचे मानपुर इलाके में नक्सल हलचल के बीच दहशत का वातावरण बन गया है। जिस ग्रामीण की हत्या की गई है, उसके भाई-बहन नक्सली कमांडर बताये गये है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 9 बजे के लगभग तीन सशस्त्र नक्सली प्रेम सिंह घावडे उम्र 25 वर्ष निवासी पिटेमेटा के घर आ धमके। उस वक्त प्रेम सिंह घावडे रात का खाना खाकर बैठा हुआ था। घर में घुसकर तीन नक्सलियों ने उसे कब्जे में लेते हुए घर से बाहर निकाल कर ले गए। युवक को नक्सलियों के चंगुल से बचाने उसकी पत्नी और पिता सामने आए, परंतु नक्सलियों की धमकी के बीच परिवार सहम गया। इधर नक्सलियों ने प्रेम सिंह घावडे को घर से दूर ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद हत्या के बाद नक्सलियों ने बीएसएनएल टावर को भी आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आरकेबी डिवीजन कमेटी के नाम पर पर्चा नक्सलियों ने छोड़ा है। अपने ही नक्सली कमांडर के रिश्तेदार को उन्होंने नहीं छोड़ा।

चुनाव बहिष्कार का फरमान :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

प्रेम सिंह घावडे की हत्या के बाद नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार के साथ-साथ भाजपा को मार भगाने जैसी लिखित लाल फरमान जारी किया है। वहीं आदिवासी नेता सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी के विरोध में मानपुर के कलवर गांव सहित आसपास के प्रभावशील गांवों में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के निर्णय को लेकर लगातार बैठक बुला रहे हैं। नक्सलियों के निशाने पर लगातार भाजपा के नेता बने हुये है, उनको नक्सलियों से लगातार खतरा बना हुआ है।

कांग्रेस के वोट में फर्क तो भाजपा में दहशत :

नक्सलियों और सुरजू टेकाम के समर्पित लोगों के चुनाव बहिष्कार के फरमान से जहां कांग्रेस पैठ वाले क्षेत्र में सीधे कांग्रेस पार्टी को वोट में फर्क पड़ेगा, वहीं नक्सली दहशत के बीच भाजपा के कार्यकर्ता और नेता आम ग्रामीणों से वोट मांगने मोहला, मानपुर विधानसभा क्षेत्र  के भीतरी इलाके में घुसने को लेकर दहशत में हैं। एकाएक जिले में बढ़ते नक्सली दहशत के बीच इस जिले के कई भाजपा नेताओं को नक्सली संगठन टारगेट में रखी हुई है। माओवादी संगठन ने भाजपा नेताओं के नाम पर पर्चा दर्ज कर जन अदालत में मौत देने का फरमान जारी किया हुआ है। वहीँ अब ऐसा माना जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारें लामबंद हो गई है। उसी से नक्सली बौखला गये है।

रिश्तेदार नक्सली कमांडर फिर भी मौत की सजा :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

घटना को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि, मृतक प्रेम सिंह घावडे की बहन प्रमिला उर्फ रुखमीन घावडे नक्सली संगठन में शीर्ष मुकाम पर थी। वह दो-तीन साल पहले नारायणपुर के भीतरी क्षेत्र में फोर्स के साथ मुठभेड़ में वह मारी गई। इसी तरह रिश्ते में भाई विनोद घावडे मोहला, औधी संयुक्त एलओएस के कमांडर के रूप में हथियार उठाये हुए है।

नक्सलियों ने बौखलाहट में की हत्या : एसपी

इस कांड के बाद एसपी मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी यशपाल सिंह ने कहा है कि, बौखलाहट में नक्सलियों ने एक आम ग्रामीण की हत्या कर दी है। फोर्स हाई अलर्ट पर है, इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नक्सलियों के खिलाफ अब बड़े स्तर पर कार्यवाही की तैयारी है।