लाखों की कीमत में बिकते थे दिल्ली में बच्चे, सामने आया ये चौंकाने वाला मामला….।

दिल्ली : देश की राजधानी दील्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में सीबीआई ने छापेमारी कर केशवपुरम क्षेत्र के एक घर से तीन नवजात शिशुओं को बरामद किया गया है। वहीं इसके साथ ही अन्य आठ बच्चों का भीबचाया गया है। इस मामले में खरीद-फरोख्त करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों मे अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। सीबीआई ने कल शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर की छापेमारी की थी। यह मामला सामने आने के प्रशासनिक अमला हैरान है।

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में सीबीआई ने केशवपुरम क्षेत्र के एक घर से तीन नवजात बच्चों को बरामद किया है। केशवपुरम, रोहिणी समेत एनसीआर में भी कई जगह छापेमारी की गई थी। नवजात बच्चो को अलग अलग घरों में लाकर उन्हें बेचा जाता था। बच्चे किन अस्पतालों या मेडिकल सेंटर से लाए जाते थे, क्या उन्हें चोरी किया जाता था या किसी और तरह से लाया जाता था इसकी जांच जारी है। कुछ बड़े अस्पताल और आईवीएफ सेंटर भी सीबीआई की रडार पर हैं। सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

चार से पांच लाख में बेचे जाते थे बच्चे :

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की रडार पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर भी हैं, उनके रोल का पता लगाया जा रहा है। ये असिस्टेंट लेबर कमिश्नर इस सिंडिकेट का अहम हिस्सा हैं। सीबीआई ने इस असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को भी हिरासत में लिया है। पता चला है कि एक महीने में एक ही घर से 10 बच्चे बेचे जा चुके हैं, हर एक बच्चे की कीमत चार से पांच लाख रुपये तय की गई थी। यहाँ पर नवजात बच्चों को बेचे जाने का मामला सामने आया है।

कैसे हुआ चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले का खुलासा? :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दरअसल सीबीआई की टीम को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर दिल्ली के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई। जिसमे से एक जगह केशवपुरम क्षेत्र का ये घर भी है। जहां से सीबीआई की टीम ने एक महिला समेत सात लोगो को गिरफ्तार किया है और घर से तीन नवजात बच्चो को बचाया गया है।  

सीबीआई की टीम का कहना है कि यह काफी बड़ा गिरोह है और काफी समय से इस तरह का गोरख धंधा चला रहा था। अभी इस मामले में और भी कई गिरफ्तारी हो सकती है। सीबीआई की टीम इसकी पूरी जाँच करेगी, फिलहाल दिल्ली के केशव पुरम इलाके के नारंग कॉलोनी त्रिनगर गली नंबर 9 के एक मकान की चौथी मंजिल पर एक महिला और कुछ लोग किराए के मकान पर रहते है जो बच्चों की देखरेख करते थे और यहीं से बच्चों को बेचा जाता था। जिसको लेकर लगातार कार्यवाही और जाँच की जा रही है।