सौरभ प्रेमचंदानी के घर पर पड़ा छापा, पुलिस ने पकड़ा ये सब….।

रायपुर : सटोरियों पर पुलिस और क्राईम ब्रांच की धरपकड़ लगातार जारी रहती है, रोज कई लोग पकड़ में आते है, फिर भी सटोरियों में कोई खौफ नहीं है। इन दिनों देश में आइपीएल की धूम मची हुई है, जहाँ खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लग रहे हैं तो वहीं मैदान से बाहर आइपीएल पर ऑनलाईन सट्टा भी चल रहा है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो अंतरराज्यीय सहित कुल चार सटोरियों को सट्टा बुक करते हुए गिरफ्तार किया है। सटोरिए पैनल लेकर सट्टा का संचालन तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउंड एंपेरिया स्थित एक मकान में सेटअप तैयार कर सट्टा का संचालन कर रहे थे। वहीँ पुलिस ने छापा मार दिया।

पुलिस ने सौरभ प्रेमचंदानी निवासी वीआईपी रोड थाना तेलीबांधा रायपुर, निखिल धामेजा निवासी महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड सिंधी कालोनी थाना कोतवाली, सिवनी मप्र, मनीष दौलतानी निवासी बिल्डर बैराजी टाउन थाना सदर, नागपुर महाराष्ट्र और आयुष्मान आहूजा निवासी शांतिनगर रायपुर को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से दो नग लैपटाप, 14 नग मोबाइल फोन एवं करोड़ों रुपये के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है। सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्यवाही की गई है.

राजधानी में सट्टे का धंधा करोड़ों में :

आईपीएल में रोमांच के बीच राजधानी में इन दिनों सट्टे का धंधा जोरों पर है। दूसरे जिले और राज्य से आकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। हालांकि पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है, लगातार आरोपी भी पकड़ में आ रहे है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को गुरुवार को सूचना मिली कि तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउंड एम्पेरिया के एक मकान में कुछ व्यक्ति सेटअप तैयार कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर क्राइम और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर छापा मारकर चारों सटोरियों को पकड़ा। अचानक छापे से सटोरियों में हडकंप मच गया, लेकिन वे भाग नहीं पाये।

सौरभ प्रेमचंदानी का है मकान :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वीआईपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउंड एंपेरिया स्थित मकान सौरभ प्रेमचंदानी का है। उसने यह मकान 2021 में खरीदा था। पुलिस उसके सहित अन्य सभी आरोपियों के खातों की पतासाजी कर रही है। जानकारी के अनुसार सभी एक-दूसरे के पूर्व परिचित हैं और लंबे समय से ऑनलाईन सट्टे का काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।