रायपुर : बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी के 05 अप्रैल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवाकार्य किये गए। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता चौक के पास गुढ़ियारी में सर्वसमाज के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया। विदित हो कि यह सेंटर शहर में चौथा निःशुल्क सेंटर होगा,इससे पूर्व देवेंद्र नगर बढ़ते कदम कार्यालय, कांशीराम नगर एवं सुंदर नगर में 3 सेंटर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संचालित हो रहे हैं। कोचिंग सेंटर के प्रभारी पी. एल.विधानी एवं सुरेश रोचलानी ने संयुक्त रूप से बताया कि अनिल भैया जो पेशे से भी गुरुजी थे, वे हमेशा कहा करते थे :
एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार एवं समाज का फिर देश का भविष्य निर्धारित कर सकता है।
संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील छतवानी नें बताया कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सेवा कार्य कर रही है,इसी कड़ी में संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना भी चलाती आ रही है। ट्रेनिंग सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पश्चिम के विधायक माननीय राजेश मूढ़त जी,पार्षद श्रीमति कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन जी,छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी जी एवं बसंत रोहरा,राजू मंगतानी,राजू झामनानी,गोपालदास चांवला,प्रेमप्रकाश मध्यानी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



