साईकल की कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर, नॉएडा की इस कंपनी ने किया है ये कमाल….।

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार माग बनी हुई है, लेकिन लोग लेने के बाद ठगा हुआ सा महसूस करते है, कारण इसकी काफी महंगी कीमत है। अब इस सेगमेंट में आने वाले समय में सारा खेल प्राइसिंग को लेकर है। फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो एक लाख रुपये तक के प्रोडक्ट की बंपर बिक्री होती है। वहीँ जब ओला जैसी बाईक को लेकर बार लेकर आगजनी की घटना सामने आ रही है तो लोग लेने से पहले अब सोचने लगे है। अब आने वाले समय में लोगों के बीच जब सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ेगी तो यह मूल्य धीरे-धीरे और नीचे आ जायेगा और गुणवत्ता में भी सुधार होगा। ऐसे में आम लोगों की जरूरतों को देखते हुए यूपी के नोएडा बेस्ड कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने 40 हजार रुपये से भी कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आम लोगों की टाटा नैनो कहा जा सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने महज 36,990 रुपये में अपना किफायती दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में उतारा है। ऐक्टर और बिजनेसमैन सुनील शेट्टी ने इस दोपहिया ईवी मॉडल को इसी हफ्ते बाज़ार में उतारा है। इसकी कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है और यह कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है। नेक्सजेन एनर्जिया का कहना है कि यह मॉडल आने वाली पीढ़ी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाज़ार में आपूर्ति होते ही मांग बढ़ने की उम्मीद है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw